
स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अपने लुक में कोई न कोई बदलाव करते रहते हैं। ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर एक्सेसरीज तक, लड़कियों को अपने लुक के साथ अलग-अलग चीजों को ट्राई करना काफी पसंद होता है। फैशन के बदलते दौर में रोजाना ट्रेंड बदल रहे हैं और खास दिनों के हिसाब से हम भी अपने लुक को बदलना पसंद करते हैं। वैलेंटाइन डे आने वाला है। अगर आप पार्टनर के साथ में डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए स्टाइलिश दिखने वाली इयररिंग्स को पहन सकती हैं। चलिए देखते हैं वैलेंटाइन डे पर पहनने के लिए स्टाइलिश झुमकी के नए डिजाइंस।

आजकल इस तरह के एंटीक डिजाइन काफी पसंद किये जा रहे हैं। बता दें कि इस तरह की हैवी ज्वेलरी आप ब्लैक कलर की सिंपल साड़ी या कुर्ती के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। चाहें तो इस तरह के डिजाइन में आप मैचिंग फिंगर रिंग भी स्टाइल कर लुक को और आकर्षक बना सकती हैं। ब्लैक के अलावा इसे आप डार्क ग्रीन, मैरून या ग्रे कलर के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। आपको मार्केट में 100-150 रुपये की रेंज में इस तरह की झुमकी आसानी से मिल जाएगी।

अगर आप वैलेंटाइन डे पर व्हाइट कलर के कपड़े पहन रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन की झुमकी आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। बता दें कि सिल्वर कलर की ज्वेलरी खासकर ब्लैक और डार्क कलर के कपड़ों के साथ भी खूबसूरत नजर आती है। वहीं अगर आपकी ड्रेस में काफी वर्क पहले से है, तो इस तरह की ज्वेलरी को पहनना अवॉयड ही करें। इस तरह की झुमकी हैवी और लाइट वर्क दोनों में ही आपको आसानी से मिल जाएंगी।

ट्रेंड में मिरर वर्क और चांदबाली स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर ट्रेडिशनल वियर पहन रही हैं, तो इस तरह के स्टाइल स्टड झुमकी डिजाइंस आपके बहुत काम आ सकता है। इस तरह के इयररिंग्स में आपको जरकन और मिरर कट वर्क ज्यादा देखने को मिल जाएगा। इसे आप किसी भी कलर की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा यह डिजाइन गोल चेहरे वालों पर ज्यादा खिलकर नजर आता है।
यह भी पढ़ें- Peacock Design Earrings: पीकॉक डिजाइन झुमके आपके चेहरे की बढ़ा देंगे खूबसूरत, देखें डिजाइंस

वैलेंटाइन डे पर लुक और वाइब्स दोनों को मैच करना है, तो इस तरह के स्टाइलिश हार्ट शेप झुमकी आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। इस तरह की सिल्वर झुमकी में आपको गोल्डन कलर भी आसानी से मिल जाएगा। बता दें कि इसे आप वेस्टर्न से लेकर इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल वियर के साथ भी आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको वैलेंटाइन डे पर पहनने के लिए यह स्टाइलिश झुमकियों के डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra, Nykaa, Phuljhadi.com, KartandKraft
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।