herzindagi
drop earrings for women

Drop Earring Designs: गोल चेहरे की शान बढ़ा देंगी ड्रॉप ईयररिंग्स, मार्केट में आ रही है ये नई डिजाइंस

गोल चेहरे वाली महिलाओं के लिए सही ईयररिंग चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन ड्रॉप ईयररिंग्स इस फेस शेप पर सबसे ज्यादा फबती हैं। इस आर्टिकल में जानिए गोल चेहरे के लिए लेटेस्ट ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन, जैसे गोल्डन, जरकन-पर्ल, जियोमैट्रिकल, स्लिम और मीनाकारी ईयररिंग्स। ये डिजाइन न सिर्फ चेहरे को बैलेंस लुक देती हैं, बल्कि हर आउटफिट और मौके पर स्टाइल व एलिगेंस भी बढ़ाती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 20:29 IST

छोटा और गोल चेहरा दिखने में जितना अच्‍छा लगता है, उतना ही मुश्किल होता है ऐसे चेहरे पर अच्‍छी दिखने वाली ईयररिंग्‍स का चुनाव करना। गोल चेहरे पर कोई भी ईयररिंग अच्‍छी नहीं लगती हैं, बल्कि आपका चेहरा अगर गोल है, तो वह भारी और मोटा नजर आने लगता है। गोल चेहरे पर सबसे ज्‍यादा अच्‍छी ड्रॉप ईयररिंग लगती है। बाजार में आपको ड्रॉप ईयररिंग्‍स में बहुत सारे पैटर्न और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी, जो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगी। इतना ही नहीं, आप अलग-अलग अवसर पर अलग-अलग तरह की ड्रॉप ईयररिंग्‍स पहन सकती हैं। चलिए हम आपको बाजार में आ रहे इसके कुछ नए और लेटेस्‍ट डिजाइंस दिखाते हैं।

गोल्‍डन ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन

अगर आप ब्‍लैक कलर की ड्रेस पहन रही हैं, तो आप इस तरह की ड्रेस के साथ गोल्‍डन ड्रॉप ईयररिंग पहन सकती हैं। इसमें आपको ब्रॉड और लाइटेवेट दोनों तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे। अगर आपका चेहरा बड़ा और गोल है, तो आपको इसके साथ थोड़े छोटे ड्रॉप ईयररिंग्‍स पहनने चाहिए। वहीं अगर आपका चेहरा छोटा और गोल हैं, तो थोड़े बड़े और ब्रॉड ड्रॉप ईयररिंग्‍स आपके ऊपर खूब फबेंगे।

daily wear drop earrings

जरकन और पर्ल ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन

जरकन और पर्ल दोनों का ही कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें आपको ड्रॉप ईयररिंग्‍स वाले डिजाइन भी मिल जाएंगे, जो आपके गोल चेहरे की रोनक बढ़ा देंगे। इस तरह के ईयररिंग्‍स को आप किसी भी सलवार सूट, साड़ी या फिर अन्‍य एथनिक कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। आप कितना भी लाइट वर्क वाला आउटफिट पहनल हों, इस तरह की ईयररिंग्‍स आपके के पूरे लुक को संवार देंगी।

यह भी पढ़ें- Meenakari Earrings: वेडिंग में सिल्क सूट संग पहनें ऐसे मीनाकारी इयररिंग्स, लुक दिखेगा गॉर्जियस

trendy earrings for women

ज्‍योमैट्रिकल शेप ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन

अगर आपको थोड़ा एस्‍थेटिक लुक चाहिए, तो आप बाजार में आ रहे तरह-तरह के ज्‍योमैट्रिकल शेप वाले ड्रॉप ईयररिंग्‍स भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ईयररिंग्‍स को आप ऑफिस वियर आउटफिट्स के साथ भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को इलिगेंट टच देती हैं और सभी का ध्‍यान आपकी ओर आकर्षित करती हैं। बाजार में आपको इसमें ढेरों पैटर्न मिल जाएंगे।

drop earrings for women

स्लिम ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन

अगर आपका चेहरा गोल है, तो स्लिम ड्रॉप ईयररिंग्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इस तरह की ईयररिंग्स चेहरे को लंबा और पतला दिखाने में मदद करती हैं। स्लिम और सिंपल डिजाइन होने की वजह से ये रोज़ाना पहनने के लिए काफी कम्फर्टेबल रहती हैं। कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए ये ईयररिंग्स मिनिमल लुक के साथ बेहद एलिगेंट फील देती हैं और बिना ज्यादा भारी लगे आपके पूरे लुक को निखार देती हैं।

यह भी पढ़ें- Golden Bali Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्डन बालियां, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

new earring designs for ladies

मिनावर्क ड्रॉप ईयररिंग डिजाइन

अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो मीनाकारी यानी मीना वर्क वाली ड्रॉप ईयररिंग्स गोल चेहरे पर काफी ग्रेसफुल लगती हैं। इनमें किए गए रंग-बिरंगे डिजाइंस चेहरे की खूबसूरती को और निखार देते हैं। फेस्टिव सीजन, शादी-ब्याह या किसी खास मौके पर ये ईयररिंग्स आपके एथनिक लुक को रॉयल टच देती हैं और सिंपल आउटफिट को भी खास बना देती हैं।

round face ke liye earrings

अगर आपका चेहरा गोल है और आप ऐसी ईयररिंग्स चाहती हैं जो आपकी खूबसूरती को और निखार दें, तो ड्रॉप ईयररिंग्स बेस्ट चॉइस हैं। गोल्डन, जरकन-पर्ल, जियोमैट्रिकल, स्लिम या मीनाकारी, मार्केट में हर मौके और हर आउटफिट के हिसाब से ढेरों ऑप्शन्स मिल जाएंगे। सही डिजाइन चुनकर आप न सिर्फ चेहरे को बैलेंस लुक दे सकती हैं, बल्कि अपने ओवरऑल स्टाइल में भी एलिगेंस और ग्रेस जोड़ सकती हैं। अगर आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।