
Valentine's Day 2026 आने वाला है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। लड़कियां और महिलाएं तो खासतौर से तैयारी करती हैं। कपड़े, मेकअप और फुटवियर सब कुछ स्पेशल होता है। दरअसल, वैलेंटाइन वीक आते ही हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे स्पेशल हो।
कई बार हम सिर्फ दिखने के चक्कर में ऐसे फुटवियर खरीद लेते हैं, जिसे पहनने के थोड़ी देर बाद ही पैरों में दर्द होने लगता है। ऐसे में आपको सही फुटवियर चुनना बहुत जरूरी है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक के लिए फुटवियर खरीदने जा रही हैं तो हम आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1770198893696.jpg)
फुटवियर लेने से पहले ये आपको मालूम होना चाहिए कि आप उसे पहनकर कहां जाने वाली हैं। डेट पर जाना है, डिनर या मूवी की प्लानिंग हो या फिर लॉन्ग वॉक या आउटिंग ही क्यों न हो, अगर आपको ज्यादा वॉक करना हो तो हाई हील्स लेने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Lipstick Shades For Valentine's Day 2026: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट लिपस्टिक
वैलेंटाइन वीक सिर्फ एक दिन का नहीं होता है। कई दिन आपको बाहर घूमना-फिरना होता है। ऐसे में फुटवियर ऐसा हो जो पहनने में कंफर्टेबल हो। ज्यादा टाइट न हो और घ्यान रखें कि वो फिसले नहीं। सॉफ्ट सोल और हल्के कुशन वाले फुटवियर हमेशा सही होते
आपको मालूम होना चाहिए कि हर ड्रेस के साथ हर तरह का फुटवियर नहीं सूट करता है। ऐसे में ये ऑप्शन देखें-
यह भी पढ़ें- Pakistani Jewellery Designs: इन पाकिस्तानी ज्वेलरी डिजाइंस के साथ अपने एथनिक लुक में लगाएं चार चांद
अगर एक ही फुटवियर बार-बार पहनना है, तो न्यूड या ब्लैक कलर सेफ ऑप्शन है।
-1770198908306.jpg)
कई बार हम सोचते हैं कि थोड़ा टाइट सैंडिल होगा तो चल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हाेता है। ऐसा फुटवियर चुनें जिसमें आगे से उंगलियां दबनी नहीं चाहिए। चलते समय आपको कंफर्टेबल फील हो।
यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026 के लिए चाहिए कोरियन ग्लास स्किन? बस करना होगा सिर्फ ये एक काम
तो अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल चाहती हैं तो सही फुटवियर चुनना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।