
Valentine Week 2026 आने में अब कुछ ही समय बचा है। ये पूरा हफ्ता प्यार के नाम होता है। इस दौरान लड़कियां सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ऐसे में आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरली ग्लाेइंग त्वचा मिलेगी। इन दिनों Korean Glass Skin की ख्वाहिश हर कोई रख रहा है।
अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो आपके किचन में रखा एक सिंपल सा उपाय काम आ सकता है। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने Rice Water Therapy की जानकारी दी है। इसे कोरियन स्किन केयर में सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है।
-1770093592677.jpg)
Rice Water Therapy में चावल धोने या भिगोने के बाद जो पानी बच जाता है, उसे चेहरे पर लगाना होता है। ये पानी स्किन को क्लीन करता है। इससे हमारी स्किन एकदम फ्रेश नजर आती है।
यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, मिलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्वचा
यही पानी Rice Water है, जिसे आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Rice Water स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। इससे चेहरे पर चिपचिपाहट नहीं आती और स्किन भर सॉफ्ट लगती है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो स्किन टोन थोड़ी क्लीन दिख सकती है। साथ ही नेचुरल ग्लो आता है।
अगर आप Valentine Week 2026 में कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो आज से ही Rice Water Therapy शुरू कर कर सकती हैं। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन से चार बार कर सकती हैं।
-1770093603029.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन चाहिए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल
तो अगर आप Valentine Week 2026 में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं ताे ये थेरेपी आपके काम आ सकती है। इससे आप एकदम Korean Stars जैसी ग्लास स्किन पा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।