Fri Apr 10, 2026 | Updated 05:38 AM IST HZ Awards 2026
image

Korean Skincare Tips: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

Korean Skincare Tips: हमारे यहां भारत में कई तरह के फल खाए जाते हैं, जो न केवल स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद होते हैं, बल्‍क‍ि हमारी स्‍क‍िन का भी खास ख्‍याल रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोर‍ियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं, तो हम आपको एक ऐसा फेस मास्‍क बता रहे हैं, ज‍िससे आपको शीशे जैसी चमकती त्‍वचा म‍िल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 21:32 IST

Korean Skincare For Glass Skin: आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों में स्‍क‍िन से जुड़ी कई तरह की समस्‍याएं देखने को म‍िल रही हैं। इससे चेहरे की रंगत तो डाउन हो ही रही है, साथ ही दाग-धब्‍बे, डार्क सर्कल और झाइयाें की समस्‍या भी बढ़ रही है। खूबसूरत दि‍खने की चाहत भला क‍िसे नहीं होती है। ऐसे में लड़क‍ियां और मह‍िलाएं बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स लाकर इस्‍तेमाल करती हैं। हालांक‍ि, इससे भी कोई खास फर्क नहीं देखने को मि‍लता है।

इन द‍िनों काेर‍ियन ब्‍यूटी का क्रेज लोगों में ज्‍यादा देखने को म‍िल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोर‍ियन स्‍टार जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर एक ऐसे फल के बारे में बता रही हैं ज‍िससे आपकी स्‍क‍िन शीशे जैसी चमक उठेगी। आइए जानते हैं-

korean skin care

स्‍क‍िन के ल‍िए फायदेमंद है ये फल (Papaya Benefits For Skin)

हम आपको ज‍िस फल के बारे में बता रहे हैं, वो पपीता है। ये ए‍क ऐसा फल है जो चेहरे की रंगत न‍िखारता है, दाग-धब्‍बों को कम करता है और डार्क सर्कल की द‍िक्‍कत से भी छुटकारा म‍िलता है। इस फल में व‍िटाम‍िन-सी, ए, फाइबर औरा फोलेट अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी स्‍क‍िन केयर में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- डेट पर जाने के ल‍िए सिर्फ 15 म‍िनट का है समय? फॉलो करें ये ब्‍यूटी गाइड, म‍िलेगा Korean स्‍टार जैसा ग्लो

कैसे करें इस्‍तेमाल? (How To Use Papaya For Glowing Skin)

कोर‍ियन स्‍टार जैसी ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए आप पपीते और कच्‍चे दूध का फेस पैक बना सकती हैं। इसके ल‍िए एक चम्‍मच कच्‍चे दूध में तीन चम्मच मैश किया हुआ पपीता म‍िला लें। इससे एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार हो जाएगा। अब इसे 10 से 15 म‍िनट के ल‍िए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। आप इसका इस्‍तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं।

क्‍या है Papaya Face Mask के फायदे?

  • ये चेहरे की रंगत‍ न‍िखारता है।
  • झाइयों और दाग-धब्बों को कम करता है।
  • स्‍क‍िन की गहराई से सफाई करता है।
  • स्‍क‍िन फ्रेश नजर आती है।

यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोर‍ियन स्‍टार जैसा लुक पाने के लि‍ए ऐसे करें मेकअप, कमाल की द‍िखेंगी आप

 

glowing skin

इन बातों का रखें ध्‍यान (Glowing Skin Tips)

  • रात में ही इस फेस पैक का इस्‍तेमाल करें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • कोई भी द‍िक्‍कत होने पर एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

तो अगर आप भी Korean Star जैसा Glass Skin पाना चाहती हैं तो इस फेस पैक का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल है। न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करने पर ही आपको असर देखने को म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्‍या पपीते से कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन म‍िल सकती है?
जी हां, पपीते से कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन म‍िल सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।