Sun Apr 5, 2026 | Updated 05:33 AM IST HZ Awards 2026
how to get korean glass skin

K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

Korean Skincare: आजकल हर कोई ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत रखता है। खासकर ग्लास स्किन जैसा लुक पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही एलोवेरा से अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से शीशे जैसा चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 11:30 IST

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। इन दिनों Korean Glass Skin का क्रेज भी लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं। ऐसे में ये कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

अगर आप नेचुरल तरीके से शीशे जैसी चमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा तो वैसे भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कोरियन स्टार्स जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो कैसे एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

korean glass skin (1)

एलोवेरा कैसे निकालें?

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है, तो आप आसानी से इसका जेल निकाल सकती हैं। एक ताजा पत्ता एलोवेरा का तोड़ लें। इसे धुलकर किनारे से काट लें। अब चाकू की मदद से ऊपर की लेयर हटाकर अंदर से जेल निकाल लें। ध्यान रखें कि पीला वाला हिस्सा (एलो लेटेक्स) हटाकर ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले फेस वॉश से चेहरे को धो लें।
  • अब पूरे चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • दो से तीन मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
  • 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धुल लें।
  • चाहें तो रात भर के लिए लगा भी रहने दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

बेहतर रिजल्ट के लिए और क्या करें?

अगर आप थोड़ा और ग्लो चाहती हैं, तो एलोवेरा में ये चीजें मिला सकती हैं-

  • गुलाब जल (स्किन को फ्रेश करने के लिए)
  • थोड़ा सा शहद (मॉइस्चर के लिए)

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

इन बाताें का रखें ध्‍यान

  • हफ्ते में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • गर्मियों में रोजाना भी लगाया जा सकता है।
  • पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं।
  • फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करें।

eid skincare (2)

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्‍क‍िन, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

इसके फायदे भी जानें

  • स्किन हाइड्रेटेड रहती है
  • सनबर्न से राहत मिलती है
  • स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनती है
  • डलनेस कम होती है

कोरियन स्किनकेयर में भी हाइड्रेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसी कारण ग्लास स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।