
How To Get Korean Glass Skin At Home: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो कुछ महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। हालांकि, इसमें आपको अपने स्किन को लेकर बहुत ही सावधानी बरतनी होती है। इन दिनों तो कोरियन ब्यूटी (K-Beauty) का ट्रेंड भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
अगर आप भी Korean Stars जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर आपके किचन में रखी कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रही हैं जिससे आपको शीशे जैसी चमकती हुई त्वचा मिलेगी। आइए जानते हैं-
-1773660347581.jpg)
चावल का पानी हमारी स्किन के लिए काफी समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब आप चावल बनाके लिए इसे धुलती है तो जो पानी बचता है, उसका इस्तेमाल आपको चेहरे पर करना होता है। इसके लिए चावल धोकर उसका पानी एक कटोरी में रख लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें। कुछ मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धुल लें। इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में फ्रेश दिखने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्लास स्किन चाहिए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल
गर्मी आ चुकी है, ऐसे में अब बाजारों में आपको खूब ताजे-ताजे खीरा मिल जाएंगे। खीरा भी हमारी स्किन को ठंडक पहुंचाता है। अगर आप गर्मी में इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन फ्रेश लगेगी। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और कॉटन से चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से करें गुलाब का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा
शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन को नमी मिलती है। इसके लिए आप आधे चम्मच शहद को चेहर पवर 5 मिनट के लिए लगा लें और बाद में सादे पानी से चेहरे काे धो लें। इससे आपकी रंगत तो निखरेगी ही, साथ ही आपकी त्वचा सॉफ्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: दूध से पाएं कोरियन ग्लास जैसी स्किन, बस मिलाएं ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट
दही भी स्किन केयर में खूब इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच दही लेकर उसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। चाहें तो हल्के हाथाें से मसाज भी कर सकती हैं। बाद में सादे पानी से चेहरे को धो लें।
-1773660327201.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन
तो अगर आप भी ऊपर बताए गए चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं तो आपको कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन घर बैठे मिल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।