
Use Of Apple Peel for Glowing Skin: हमारे यहां भारत में कई तरह के फल और सब्जियां खाई जाती हैं। ये सभी हमारी सेहत को जबरदस्त फायदे भी पहुंचाती हैं। आमतौर पर लोग सब्जियों और फलों को खा लेते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेंक देते हैं। सेब भी उन्हीं में से एक है। ये फल जितना हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है, इसका छिलका भी उतना ही लाभकारी हो सकता है। आप सेब के छिलकों का इस्तेमान स्किन केयर में भी कर सकती हैं।
सेब के छिलके में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके बारे में लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने स्किन पर सेब के छिलके का कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

आपको बता दें कि सेब के छिलके में नेचुरल एसिड्स पाए जाते हैं। ये स्किन काे एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर करती हैं तो डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेब का छिलका टैनिंग भी कम करता है। इससे हमारी त्वचा एकदम फ्रेश नजर आती है।
यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोरियन स्टार जैसा लुक पाने के लिए ऐसे करें मेकअप
सेब के छिलके से फेस पैक बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं-
इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है।
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है या चेहरे पर डेड स्किन जम जाती है, तो सेब के छिलके का स्क्रब सबसे बढ़िया रहेगा। स्क्रब के लिए सेब के छिलके को पीसकर उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। अब हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इयके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
-1769502731461.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस रूटीन में शामिल करें ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स
अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो सेब का छिलका सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है। ध्यान रहे कि नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर ही असर देखने को मिलता है। अगर आपको पहले से ही स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो एक्सपर्ट से पूछकर ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Peels Uses: सर्दियों में एलोवेरा के छिलके से करें चेहरे की सफाई, जानें क्लींजर बनाने का तरीका
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।