
Korean Star Makeup Tips: आज के समय में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं कोरियन स्टार जैसा लुक पाना चाहती हैं। Korean Makeup आजकल पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। इस लुक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको नेचुरल ग्लो, सॉफ्ट लुक और हेल्दी स्किन मिलती है। इस मेकअप के लिए आपको बहुत हैवी मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती है।
बस स्किन को फ्रेश और यंग दिखाने पर ध्यान दिया जाता है। अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसा सॉफ्ट और ग्लोइंग लुक पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास तरह के Korean Makeup Tips बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1769158233859.jpg)
कोरियन मेकअप की शुरुआत मेकअप से नहीं, बल्कि स्किनकेयर से होती है। सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लींज कर लीजिए। इसके बाद टोनर और मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और मेकअप भी स्मूथ तरीके से हो पाता है। (Korean Makeup Tips Step-by-Step )
यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस रूटीन में शामिल करें ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स
अगर आप कोरियन स्टार जैसा लुक पाना चाहती हैं तो हैवी फाउंडेशन का भूल से भी इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप BB क्रीम या कुशन फाउंडेशन यूज कर सकती हैं। इससे नेचुरल ग्लोइंग स्किन मिलती है और आपकी त्वचा भी एकदम फ्रेश नजर आती है। बस क्रीम बहुत ज्यादा न लगाएं।
इसके बाद आंखों के नीचे हल्का सा कंसीलर लगाएं। अगर आपकी स्किन पर कहीं दाग-धब्बे हैं तो वहां भी इसे अप्लाई कर सकती हैं। इससे भी आपकी स्किन स्मूथ लगेगी।
-1769158298960.jpg)
आपने नोटिस किया होगा कि कोरियन मेकअप में आइब्रोज बहुत ज्यादा डार्क या शार्प नहीं होती हैं। हल्के ब्राउन या ग्रे शेड से आइब्रोज को सीधा और सॉफ्ट शेप आप दे सकती हैं। इससे फेस यंग और क्यूट लगता है।
कोरियन मेकअप में आंखें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। आप आंखों के लिए न्यूट्रल या हल्के पिंक शेड का आईशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं। आईलाइनर बहुत पतली लाइन में लगाएं और बस थोड़ा सा मस्कारा लगाकर लुक को पूरा करें। ज्यादा ड्रामेटिक आई मेकअप करने से आपका लुक बिगड़ सकता है।
आंखों के बाद चीक्स पर भी ध्यान देना जरूरी है। अब आप गालों पर हल्का पिंक या पीच कलर का ब्लश लगाएं। कोरियन मेकअप में ब्लश स्किन को हेल्दी और फ्रेश दिखाने के लिए होता है, इसलिए इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
कोरियन लिप लुक बहुत सॉफ्ट होता है। ऐसे में आप लिप टिंट या लिपस्टिक को होंठों के बीच में लगाएं और बाहर की तरफ हल्के हाथ से ब्लेंड कर सकती हैं। इससे नेचुरल ग्रेडिएंट इफेक्ट आता है। ये बहुत ही जरूरी प्रॉसेस होता है।
-1769158266315.jpg)
आंखों और गालों का मेकअप करने के बाद आप हाइड्रेटिंग या ग्लो मिस्ट स्प्रे जरूर करें। इससे मेकअप सेट हो जाता है और स्किन पर नेचुरल ड्यूई फिनिश आती है।
यह भी पढ़ें- कैसे कम बजट में Korean Winter Fashion अपना सकती हैं ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स?
तो इन स्टेप को फॉलो करके आप भी कोरियन स्टार जैसा लुक पा सकती हैं। इससे आपकी हर कोई तारीफ करेगा। हालांकि, किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।