herzindagi
Propose Day Beauty Tips

Propose Day Beauty Tips: प्रपोज डे पर ट्राई करें ये नो-मेकअप लुक, डेट पर द‍िखेंगी सबसे खूबसूरत

Propose Day 2026 No-Makeup Look: प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक का वो दिन होता है, जब हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खास लगे। हालांकि‍, कई बार लड़कि‍यां बहुत हैवी मेकअप कर लेती हैं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप नेचुरली न‍िखार के ल‍िए No Makeup Look ट्राई कर सकती हैं। इससे आप सबसे खूबसूरत द‍िखेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 15:49 IST

Valentine Week की शुरुआत कल यानी 7 फरवरी से होने जा रही है। ये पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। इस मौके पर लड़कियां अपने लुक का सबसे ज्यादा ख्याल रखती हैं। आउटफिट्स हो या फुटवियर या फिर मेकअप ही क्यों न हो, सब कुछ यूनिक चाहिए होता है। कई लड़कियां डेट पर जाने से पहले बहुत हैवी मेकअप करती हैं।

हालांकि, इससे हमारी स्किन को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में अगर प्रपोज डे (Propose Day Kab Hai) पर आप नेचुरल लुक चाहती हैं तो ये 'No-Makeup Look' ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती दोगुना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं-

beauty tips for propose day 2026 (2)

स्किन क्लीन करने से करें शुरुआत (Propose Day Makeup Tips)

अगर आप चाहती हैं कि बिना मेकअप के भी चेहरा दमकता दिखे, तो स्किन को क्लीन कर लें। इसके बाद टोनर लगाएं, ताकि स्किन फ्रेश दिखे। अब हल्का सा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेटेड होती है तो उस पर किसी भी तरह का मेकअप ज्यादा अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोर‍ियन स्‍टार जैसा लुक पाने के लि‍ए ऐसे करें मेकअप, कमाल की द‍िखेंगी आप

हैवी फाउंडेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत (Propose Day 2026)

नो-मेकअप लुक में आपको हैवी फाउंडेशन लगाने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप हल्की बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। ये स्किन टोन को बराबर करते हैं। साथ ही चेहरे को नेचुरल फिनिश देते हैं। अगर आपकी स्किन पर डार्क सर्कल्स या पिंपल्स हैं, तो सिर्फ उन्हीं जगहों पर थोड़ा सा कंसीलर लगा सकती हैं।

आंखों को रखें सॉफ्ट और नेचुरल (Propose Day No Makeup Look)

प्रपोज डे पर आंखों का मेकअप बहुत सिंपल रखना ही अच्छा लगता है। इसके लिए आप काजल या सिर्फ मस्कारा ही लगाएं। इससे आंखें खुली-खुली और फ्रेश लगती हैं। ये नो-मेकअप लुक के साथ अच्छा लगता है। इसके साथ ही आइब्रो को हल्के हाथ से ब्रश करके शेप दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

लिप्स पर रखें हल्का और सॉफ्ट टच (Propose Day Beauty Tips)

नो-मेकअप लुक में लिप्स का रोल सबसे जरूरी होता है। हालांकि, डार्क लिपस्टिक लगाने से आपको बचना चाहिए। इसके लिए आप न्यूड शेड्स, हल्का पिंक या पीच टोन देख सकती हैं। चाहें तो टिंटेड लिप बाम भी लगा सकती हैं। इससे आपके होंठ नेचुरली गुलाबी और सॉफ्ट दिखेंगे।

हाइलाइटर का करें इस्तेमाल (Propose Day Look)

अगर आपको थोड़ा शाइनी स्किन चाहिए तो बहुत ही कम हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप गालों पर, नाक की हल्की लाइन और माथे के बीच में लगा सकती हैं। ध्यान रखें कि हाइलाइटर ज्यादा नजर न आए।

beauty tips for propose day 2026 (1)

प्राइमर और पाउडर का सही इस्तेमाल भी जरूरी (Propose Day Beauty Hacks)

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मॉइश्चराइजर के बाद थोड़ा सा प्राइमर जरूर लगाएं। इससे स्किन स्मूथ दिखती है और क्रीम अच्छे से सेट हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026 के ल‍िए चाह‍िए कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन? बस करना होगा स‍िर्फ ये एक काम

तो अगर आप भी Propose Day पर हैवी मेकअप नहीं चाहती हैं तो ये No Makeup Look ट्राई कर सकती हैं। इससे आप नेचुरली सबसे खूबसूरत लगेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।