-1772001134892.webp)
Skincare Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरह से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इससे उनमें कई तरह की बीमारियां भी बढ़ रही हैं। वहीं धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण चेहरे की रंगत भी डाउन हो रही है। गर्मियों में तो टैनिंग की समस्या जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, इससे कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बता रही हैं कि आप दूध से कोरियन ग्लास जैसी त्वचा पा सकती हैं। बस दूध में आपको कुछ सीक्रेट इंग्रीडिएंट मिलाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं-

आपको बता दें कि कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। ये स्किन की ऊपरी गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ज्यादा ड्राई भी नहीं होती है। इसी वजह से कई लोग इसे नेचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन
यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, मिलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्वचा
सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। अब इसके बाद इसमें बेसन और मुल्तानी मिट्टी डाल दें। अब हल्दी मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कच्चा दूध डालते हुए इसे तब तक मिलाएं जब तक पेस्ट गाढ़ा न हो जाए। सबसे बाद में गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल दें। आप पैक तैयार है।
यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोरियन स्टार जैसा लुक पाने के लिए ऐसे करें मेकअप, कमाल की दिखेंगी आप
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन चाहिए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी बहुत कम लें। चाहें तो दूध की मलाई मिला सकती हैं।
तो अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप ये पैक लगा सकती हैं। इससे आपको कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन मिलेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।