herzindagi
image

Korean Beauty Secret: कोरियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

Korean Skincare Rule: हर कोई कोर‍ियन स्‍टार जैसा चमकता हुआ चेहरा पाना चाहता है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं क‍ि आख‍िर इनका स्‍क‍िन केयर रूटीन क्‍या है? दरअसल, कोर‍ियन एक्‍ट्रेसेस 4-2-4 स्किन केयर रूल फॉलो करती हैं। इसमें आपको क‍िसी महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की भी जरूरत नहीं पड़ती है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे ये रूल फाॅलो कर सकती हैं?
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 14:58 IST

Korean Beauty Secret: आजकल कोर‍ियन एक्‍ट्रेसेस सभी काे खूब पसंद आ रही हैं। इनकी चमकती स्‍क‍िन और आउटफ‍िट्स की दीवानगी तो लोगों में जबरदस्‍त देखने को मि‍ल रही है। हर कोई जानना चाहता है क‍ि ऐसी कौन सी चीज है जि‍ससे उनकी त्वचा हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है? दरअसल, उनका रूटीन ही उनकी खूबसूरती का राज है।

Korean Actresses खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए अपने रूटीन पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। वे 4-2-4 स्किन केयर रूल फॉलो करती हैं। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए न तो महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत होती है और न ही पार्लर जाने की। आप चाहें तो इसे घर पर ही आसानी से फॉलो कर सकती हैं। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

korean skincare rule (1)

क्‍या है कोर‍ियन स्‍क‍िन केयर का 4-2-4 रूल? (Korean Skincare 4-2-4 Rule)

Korean Skin Care का ये 4-2-4 रूल कुल 10 मिनट का होता है। ये ए‍क तरह से डबल क्लींजिंग होता है। मतलब इस तरह के रूल में आपको दो अलग-अलग तरह से चेहरे की सफाई करनी होती है, ज‍िससे स्‍क‍िन के अंदर तक जमी गंदगी, ऑयल, मेकअप और सनस्क्रीन पूरी तरह से र‍िमूव हो सके। ये रूल तीन स्टेप में पूरा होता है। 4 मिनट, 2 मिनट और फिर 4 मिनट।

यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोर‍ियन स्‍टार जैसा लुक पाने के लि‍ए ऐसे करें मेकअप

4 Minute Rule- ऑयल क्लींजर से करें सफाई (Korean Beauty Secret)

सबसे पहले ड्राई स्‍क‍िन पर क्लींजिंग ऑयल या ऑयल बेस्ड क्लींजर लगाएं। अब चेहरे पर हल्के हाथों से कम से कम पांच मि‍नट के ल‍िए मसाज करें। खासकर नाक, ठोड़ी और आंखों के आसपास ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इन जगहों पर मेकअप और गंदगी ज्यादा जमा होती है। ऑयल क्लींजर का फायदा ये है कि ये बिना रगड़े ही मेकअप, सनस्क्रीन और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को हटा देता है।

2 Minute- फेस वॉश से करें सफाई (Korean Skincare Tips)

अब चेहरे को हल्का-सा गीला करें और फोम या जेल बेस्ड फेस वॉश लगाएं। करीब दाे मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे दिनभर की धूल-मिट्टी पूरी तरह से साफ हो जाती है। ये स्टेप स्‍क‍िन को फ्रेश महसूस कराता है और पोर्स को अंदर से साफ करने में मदद करता है।

4 Minute- पानी से धोएं चेहरा (Korean Stars Glowing Skin Secret)

ऊपर बताए गए दो रूल फॉलो करने के बाद चेहरे को अच्छे से सादे पानी से धो लें। पहले 2 मिनट गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें, ताकि गंदगी पूरी तरह से निकल जाए। इसके बाद अगले 2 मिनट सादे पानी से चेहरा को साफ करें। इससे स्‍क‍िन फ्रेश नजर आती है। साथ ही पोर्स धीरे-धीरे टाइट होने लगते हैं।

korean skincare rule (2)

क्‍या हैं 4-2-4 रूल के फायदे? (Benefits Of 4-2-4 Rule Of Korean Skincare)

इस रूल को फॉलो करने से स्‍क‍िन की अंदर से सफाई हो जाती है। त्वचा ज्यादा साफ, मुलायम और हाइड्रेटेड नजर आती है। अगर आप डल स्किन, ब्लैकहेड्स या बार-बार निकलने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो ये रूटीन आपको जरूर फॉलो करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस रूटीन में शाम‍िल करें ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स

इन बातों का रखें ध्‍यान (Korean Beauty Tips)

  • स्किन टाइप के हिसाब से ही क्लींजर चुनें।
  • कोई द‍िक्‍कत महसूस हो तो इस रूल को फॉलो न करें।
  • इस रूल को आप रोजाना या हफ्ते में तीन द‍िन फॉलो कर सकती हैं।

तो अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए कोरियन स्‍टार्स जैसी साफ और चमकदार त्वचा चाहती हैं, तो 4-2-4 स्किन केयर रूल को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।