
Korean Beauty Secrets: हम सभी खूबसूरत दिखने की चाहत रखते हैं और इसके लिए कई तरह के पैंतरे अपनाते हैं। महिलाएं और लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। इन दिना हर काेई कोरियन स्टार जैसी स्किन पाना चाहता है, लेकिन अच्छी स्किन जल्दबाजी से नहीं मिलती है।
असली निखार धीरे-धीरे आता है, जब आप अपनी स्किन को समझकर और प्यार से ट्रीट करती हैं। यही वजह है कि कोरियन ब्यूटी ट्रेंड सालों से लोगों को पसंद आ रहा है। अगर आप भी भी Korean Star जैसी स्किन पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ कोरियन इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी स्किनकेयर रूटीन में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं-
-1768372035426.jpg)
अगर आपकी स्किन जरा सी धूप, धूल या थकान से रेड हो जाती है या स्किन में जलन महसूस होती है, तो हार्टलीफ आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये हमारी स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। हार्टलीफ बिना चिपचिपाहट के स्किन को कूल करता है और पोर्स को ब्लॉक भी नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Nail Polish For Dark Skin: सांवले हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये नेल पॉलिश कलर्स, लगाते ही दिखेगा इंस्टेंट ग्लो
चावल के पानी का इस्तेमाल सुंदरता के लिए सदियों से किया जा रहा है। कोरियन स्किन केयर ने इसे और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना सिखाया है। राइस एक्सट्रैक्ट स्किन को धीरे-धीरे साफ और स्मूद बनाता है। ये स्किन पर नेचुरल चमक लाता है। इंडियन स्किन टोन पर ये बहुत अच्छे से काम करता है और स्किन को फ्रेश लुक देता है।
अगर आपकी स्किन कभी ऑयली तो कभी बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, या फिर पिंपल्स की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है तो मगवॉर्ट आपकी स्किन के लिए बेस्ट है। ये स्किन की सूजन को कम करता है। इसका असर भले ही धीरे-धीरे दिखता है लेकिन इससे स्किन बहुत ही बैलेंस्ड नजर आती है।
आजकल लोगों को समझ आने लगा है कि हमारी स्किन को नेचुरल चीजों की जरूरत होती है। कोरियन स्किनकेयर स्किन को ठीक करने की जगह उसे सही तरीके से काम करना सिखाता है। ये इंग्रीडिएंट्स स्किन को हाइड्रेट करते हैं, पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं।
-1768372044939.jpg)
यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट कैसे करें कम? एक्सपर्ट से जानें
तो अगर आप भी कोरियन स्टार जैसी शीशे वाली स्किन पाना चाहती हैं तो ये इंग्रीडिएंट्स आपके काम आ सकती हैं। हालांकि, इन सब का इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर आपको पहले से स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।