herzindagi
Nail Polish For Dark Skin Tones

Nail Polish For Dark Skin: सांवले हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये नेल पॉलिश कलर्स, लगाते ही दिखेगा इंस्टेंट ग्लो

Nail Polish For Dark Skin Tones: अगर आप भी डार्क स्‍क‍िन टोन पर नेल पेंट के कलर को लेकर कन्‍फ्यूज रहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। दरअसल, हम आपको कुछ ऐसे कलर शेड्स बता रहे हैं जो डार्क स्‍क‍िन टोन वालों के ल‍िए सही रहेंगे। आप एक बार जरूर ट्राई कर‍िएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 15:03 IST

हर कोई चाहता है क‍ि वो सबसे खूबसूरत द‍िखे। इसके ल‍िए लड़कि‍यां और मह‍िलाएं कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती ह‍ैं। मेकअप से लेकर ड्रेस तक का बखूबी ख्‍याल रखती हैं। सुंदर दि‍खने के ल‍िए स‍िर्फ चेहरा ही नहीं, हाथों का भी पूरा ख्‍याल रखना होता है। अगर आपके नाखून अच्‍छे से सेट होंगे और उन पर स्‍क‍िन टोन के ह‍िसाब से नेल पॉल‍िश लगा होगा, तो खूबसूरती अपने आप ही नि‍खर कर सामने आ जाएगी।

हालांक‍ि, कई बार डार्क स्‍क‍िन टोन वालों को द‍िक्‍कत हो जाती है। अगर स्किन टोन सांवली है और आपने नेल पॉलिश का रंग गलत चुन लिया तो हाथ खूबसूरत दिखने की जगह फीके लग सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे कलर शेड्स बता रहे हैं जो डार्क स्‍क‍िन टोन वालों के ल‍िए सही रहेंगे। आइए जानते हैं-

nail polish shades for dark colour (1)

पार्टी और फेस्‍ट‍िव लुक के ल‍िए ट्राई करें ये कलर्स

अगर आप चाहती हैं कि हाथों की सुंदरता न‍िखर कर सामने आए तो रिच कलर्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। वाइन, बरगंडी, फॉरेस्ट ग्रीन, डार्क ब्लू, चॉकलेट ब्राउन और टेराकोटा जैसे शेड्स सांवली स्किन पर खूबसूरत लगते हैं। ये रंग हाथों की नेचुरल चमक को बढ़ाने का काम करते हैं और पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहते हैं।

डेली यूज के लि‍ए ये कलर्स हैं बेस्‍ट

अगर आपके हाथ का स्‍क‍िन टोन बहुत डार्क है और आप डेली यूज के लिए भी अच्छे ऑप्शन की तलाश कर रही हैं ताे बहुत ज्यादा चटक नहीं, लेकिन हल्के और वॉर्म टोन वाले नेल पॉल‍िश जैसे वॉर्म न्यूड, कैरामेल, आइवरी, मिंट ग्रीन और लाइलैक रोजाना के लुक में हाथों को साफ और फ्रेश लुक देंगे। ये कलर्स न ज्यादा फीके लगते हैं और न ही ओवरड्रेस्ड। आप इन कलर्स को रोजाना के लि‍ए यूज कर सकती हैं।

ब्राइडल लुक में चार चांद लगाएंगे ये कलर्स

अगर बात शादी या ब्राइडल लुक की हो, तो डार्क स्किन टोन पर डीप रेड नेल पॉलिश सबसे सही लगती है। डीप रेड कलर की नेल पॉल‍िश मेहंदी के साथ बहुत अच्‍छी लगती है। साथ ही पूरे ब्राइडल लुक में रॉयल टच जोड़ देती है। इसके अलावा मैरून और डार्क चेरी रेड भी अच्छा ऑप्शन रहेगा।

nail polish shades for dark colour (2)

नेल एक्‍सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

अगर आप नेल एक्सटेंशन या नेल आर्ट करवाने की सोच रही हैं, तो न्यूड बेस के साथ गोल्ड शिमर, गोल्ड कैट आई नेल्स या ऑफ-व्हाइट टिप्स वाली सॉफ्ट फ्रेंच मैनिक्योर भी सांवली स्किन पर बहुत एलिगेंट लगती है। ये डिजाइन बहुत क्लासी लगते हैं।

ये कलर भी हैं बेस्‍ट

कुछ और कलर्स भी हैं जो सांवली स्किन पर कमाल के लगते हैं। जैसे-

nail polish shades for dark colour (3)

  • प्लम पर्पल
  • रस्ट ऑरेंज
  • मेटालिक ब्रॉन्ज
  • रोज गोल्ड

आपको बता दें क‍ि सही शेड चुनते ही हाथों में अपने आप ग्लो नजर आने लगता है।

अगर अब तक नेल पॉलिश लगाकर भी वो बात नहीं बन रही थी, तो अगली बार रंग सोच-समझकर चुनिए। यकीन मानिए, सही नेल पॉलिश कलर आपके सांवले हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।

Image Credit- AI Generated/Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।