herzindagi
Skin care tips

Oily Skin Care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट कैसे करें कम? एक्सपर्ट से जानें

ऑयली स्किन पर सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है, जिसकी वजह से कई बार दाने भी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ खास बातों का ध्यान रखकर चेहरे की चिपचिपाहट को कम करें, और स्किन का ग्लो बढ़ाएं।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 13:00 IST

आजकल महिलाओं को सबसे ज्यादा स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से चिपचिपाहट सबसे ज्यादा दिखाई देती है। यही कारण है कि हम मेकअप भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित हैं उनसे जानें की चेहरे की चिपचिपाहट को कैसे करें कम और स्किन प्रॉब्लम को कैसे कम करें, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो और सभी चीजों का इस्तेमाल हम सही तरीके से कर सके।

ऑयली स्किन के लिए टिप्स

  • अगर आपकी स्किन सबसे ज्यादा ऑयली नजर आती है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप हैवी बेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। आप हल्के बेस प्रोडक्ट को लगाएं और स्किन पर ऑयल को बढ़ने न दें।
  • टोनर का इस्तेमाल समय-समय पर करते हैं। इसके लिए आप रोज अल्कोहल-फ्री टोनर लगाएं। गुलाब जल या ग्रीन टी टोनर ऑयल कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसका भी टोनर बनाकर आप चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • हफ्ते में 2 बार घर पर रखी चीजों से फेस पैक बनाकर इसे अप्लाई करें। मुल्तानी मिट्टी या चारकोल मास्क चेहरे आसानी से घर पर बन जाता है।
  • ऑयली स्किन के लिए मैट फिनिश और नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि पोर्स बंद न हों।

1 - 2026-01-09T163344.085

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऐसे में आप कोशिश करें कि चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं। वरना ये समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
  • हार्श स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल चेहरे पर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी स्किन पर रेडनेस हो सकती है।
  • ऑयली और हेवी मेकअप प्रोडक्ट्स से बचें। इससे आपकी ऑयली स्किन पर छोटे-छोटे दाने पड़ सकते हैं।
  • ऑयली स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय जरूर लें, क्योंकि स्किन पर हर चीज नहीं लगा सकते हैं।

3 - 2026-01-09T163341.841

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन की महिलाएं स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये तीन एसेंशियल ऑयल, जबरदस्त मिलेंगे रिजल्ट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर और खानपान पर ध्यान देकर चेहरे की चिपचिपाहट को आसानी से कम किया जा सकता है। नियमित देखभाल से न सिर्फ ऑयल कंट्रोल होता है, बल्कि त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग भी नजर आती है। इसलिए आप आर्टिकल में बताई गई सभी टिप्स का खास ध्यान रखें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो और आपकी स्किन हेल्दी रहे।

यह भी पढ़ें- चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए इन टिप्स को अपने स्किन केयर रूटीन में करें शामिल

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।