Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:36 AM IST
herzindagi
image

Natural Face Tan Removal: चेहरे की टैनिंग को कम करेगा ये देसी नुस्खा, जानें किन चीजों का करें इस्तेमाल

चेहरे पर टैनिंग की प्रॉब्लम बढ़ रही है, तो इसे कम करने के लिए आप घर पर टैन रिमूवल फेस पैक बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन का ग्लो नेचुरली बढ़ सकता है। साथ ही ग्लो नजर आ सकता है। आइए बताते हैं इसे कैसे करें तैयार?
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 21:18 IST

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे की रौनक बढ़ सके। ऐसे में कई सारे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, लेकिन इससे भी चेहरे की टैनिंग कम नहीं होती है। इससे अच्छा है कि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें ताकि आपके चेहरे का निखार बढ़ सके। आइए बताते किन चीजों को मिक्स करके आप फेस पैक बना सकती हैं और इसे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस पैक बनाने की सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
  • गुलाब जल- जरूरत के हिसाब से
  • एलोवेरा जेल -1 चम्मच
  • चंदन पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- 1 चम्मच

1 - 2026-02-12T103012.726

फेस पैक बनाने का तरीका

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है।
  • इसमें चंदन पाउडर को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल को मिक्स करना है।
  • इसके बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालना है।
  • फिर इसका एक घोल तैयार करना है और थोड़ी देर के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

फेस पैक चेहरे पर लगाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को साफ करें।
  • फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसे आप चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं, ताकि स्किन प्रॉब्लम न हो।
  • इसके बाद 10 से 15 मिनट लगा रहने दें और सूखने दें।
  • जब ये अच्छे से सूख जाए, तो इसे पानी से या कॉटन टॉवल से साफ करें।
  • इसे आप पूरी तरह से साफ करके ही कुछ अप्लाई करें।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे की टैनिंग क्लीन हो जाएगी।

2 - 2026-02-12T103014.768

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स से घर पर बनाएं ये खास क्लींजिंग मास्क, चेहरे पर आएगा फेशियल जैसा ग्लो

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। साथ ही आपको ज्यादा बाजार की चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसके लिए अपने एक्सपर्ट की राय भी ले सकती हैं, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं न हो। इसलिए आपको ये ट्राई करना चाहिए। इससे आपके चेहरे की टैनिंग कुछ ही दिनों में कम हो जाएगी। आप सही सामग्री का इस्तेमाल जरूर करें और इसे लगाएं।

यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन का देसी राज है मुल्तानी मिट्टी, जानें किन चीजों के साथ मिलकर लगाएं

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।