Fri Feb 13, 2026 | Updated 05:37 AM IST
herzindagi
image

Kesar Chandan Face Pack: वेलेंटाइन से पहले चेहरे को बनाना है खूबसूरत? आजमाएं ये खास केसर चंदन फेस पैक

Kesar Chandan Face Pack: अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास केसर और चन्दन का इस्तेमाल कर एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 20:15 IST

Kesar Chandan Face Pack: अधिकतर महिलाएं ऐसी हैं, जिनको बदलते मौसम में चेहरे से जुडी समस्या का सामना करना पड़ता है। मौसम बदलने के साथ साथ अधिकतर महिलाएं पिम्पल्स, रेशेज और स्किन इन्फेक्शन का सामना करती हैं। ऐसे में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी कई प्रयास करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास केसर चंदन फेस पैक तैयार कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। आइए जानते हैं इस खास फेस पैक के बारे में।

चेहरे के लिए चंदन और केसर का फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि केसर और चंदन दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं और अपने चेहरे पर हो रही फुंसी, पिंपल्स और स्किन एलर्जी को कम करना चाहती हैं साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का केसर चंदन फेस पैक भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे कम समय में आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2026-02-05T162623.106

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • चंदन पाउडर
  • केसर
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • रोज वॉटर

फेस पैक बनाने का तरीका

  • आप घर पर रहकर आसानी से चंदन पाउडर और केसर से फेस पैक बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा चंदन का पाउडर लें।
  • इस पोडर में थोड़ी केसर की पत्ती और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
  • अब इसमें थोड़ा रोज वॉटर डालें और इन सभी सामग्री को अक्की तरह मिला लें।
  • इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं।

    2 - 2026-02-05T162623.882

  • जब यह गधा हो जाएं, तब आप इसको अपने चेहरे पर 40 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं।
  • समय पूरा होने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।
  • यह फेस पैक आपकी स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।