Fri Mar 13, 2026 | Updated 02:55 AM IST
herzindagi
image

Homemade Face Pack for Eid: ईद से पहले इस खास होममेड फेस पैक का घर बैठे करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जाने बनाने का आसान तरीका

Homemade Face Pack for Eid: ईद के खास मौके पर अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ दिनों पहले अपने चेहरे पर एक खास फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस खास फेस पैक के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 17:40 IST

ईद के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर महिलाएं तरह-तरह के आउटफिट शामिल करती हैं, लेकिन आप भी ईद पर अपने चेहरे को चांद की तरह चमकाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही पार्लर में जाकर पैसा खर्च करने की जरूरत है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती है और ईद के मौके पर खूबसूरत दिख सकती है।

ईद से पहले ऐसे चमकाएं अपना चेहरा

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि कोई भी त्योहार हो, महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर और कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देती है।

ऐसे में अगर आप भी घरेलू नुस्खे आजमाना चाहती हैं और ईद पर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपके लिए एक खास फेस पैक असरदार साबित हो सकता है। हम बात कर रहे हैं चन्दन से बना खास फेस पैक की, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी। 

2 - 2026-03-09T162402.183

यह भी पढ़ें- Tanning Removing Tips: दही में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में चेहरा नजर आ सकता है साफ

चन्दन से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • चन्दन की लकड़ी
  • हल्दी की गांठ
  • कच्चा दूध

चन्दन से फेस पैक बनाने का तरीका

  • चन्दन से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चन्दन की लकड़ी और हल्दी की गांठ को पत्थर पर घिस लें।
  • अब इन दोनों पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिक्स करें और अच्छी तरह फेंट लें।

    1 - 2026-03-09T162403.443

  • अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, इसे आप पाने चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • आप इस फेस पैक का एक हफ्ते में कम से कम 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही उपयोग में लें।

यह भी पढ़ें- Instant Face Pack At Home: घर में है फंक्शन लेकिन चेहरा है डल? लगाएं ये Face Pack, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।