Tue Mar 17, 2026 | Updated 01:17 AM IST
herzindagi
image

कील मुहांसों को कम करने के लिए आजमाएं खास जायफल से बना फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे और दाग-धब्बों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास जायफल का उपाय आजमा सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 19:51 IST

कील मुंहासे कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और कील मुंहासे की वजह से परेशान हो गई हैं, तो अब आप घर पर रहकर इसका खास ट्रीटमेंट कर सकती हैं। इसमें आप कम खर्च में ही अपने चेहरे पर हो रहे हैं पिंपल्स और दाग-धब्बों को नेचुरली कम कर चेहरे की खूबसूरती को दुगना कर सकती हैं।

स्किन के लिए जायफल का इस्तेमाल

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी चेहरे पर हो रहे पिंपल्स या मुहांसे की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है और ना ही इन पिंपल्स को कम करने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आप घर पर रहकर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे पर हो रहे मुंहासे को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

01 (3)

जायफल से फेस पैक

हम बात कर रहे हैं जायफल की। जायफल चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकता है। इसकी मदद से आप आसानी से एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- Homemade Bleach: घर पर ऐसे बनाएं खास नेचुरल ब्लीच, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

फेस पैक बनाने का तरीका

  • आप घर पर रहकर खास फेस पैक बना सकती हैं।
  • चेहरे के लिए जायफल से बना एक खास फेस पैक बेस्ट हो सकता है।
  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप कुछ नीम के पत्तों को मिक्सर में पीसकर इसका पेस्ट बना सकती हैं।
  • इसके बाद आप एक सिलबट्टे पर जायफल को खिसकर इसका पेस्ट बना लें।

    02 (2)

  • अब घिसा हुआ जायफल और थोड़ा नीम के पत्तों को मिक्स कर लें।
  • सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
  • अब आपका खास फेस पैक बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती। हैं
  • इसे आप अपने चेहरे पर 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद चेहरे को धो लें। 

यह भी पढ़ें- Ayurvedic Face Pack at Home: एक्सपर्ट का बताया यह आयुर्वेदिक फेस पैक दे सकता है आपको ग्लोइंग स्किन, जानें इसके बारे में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।