
मौसम बदलते ही कुछ महिलाओं को सेहत के साथ-साथ त्वचा सम्बंधित परेशानी होने लगती हैं। अचानक बढ़ती ठंड और कभी-कभी गर्मी होने की वजह से स्किन के नेचुरल ग्लो पर असर दिख सकता है। अक्सर महिलाएं मौसम के बदलाव की वजह से स्किन पर रूखापन, रेडनेस या डल स्किन जैसी समस्याओं का सामना करती हैं।
अगर आप भी बदलते मौसम के साथ स्किन प्रॉब्लम फेस कर रही हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं।
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी इस विंटर सीजन में 'ग्लोइंग और स्मूथ स्किन' पाना चाहती हैं, लेकिन स्किन पर हो रही प्रॉब्लम की वजह से परेशान हैं, तो अब बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अपने किचन में राखी एक चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप घर पर रहकर जायफल का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे में आप जायफल का इस्तेमाल कर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- Face Pack For Sensitive Skin: सेंसिटिव स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 2 तरह के Face Pack, चेहरा दिखेगा खिला-खिला
ध्यान रहे अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि जायफल की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को प्रॉब्लम हो सकती हैं, इसलिए पैच टेस्ट के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इसे आप चेहरे पर 30 से 40 मिनट तक लगाकर रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Papaya Face Pack: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है पपाया फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।
