herzindagi
image

किचन में रखी यह एक चीज है स्किन के लिए वरदान, डर्मेटोलॉजिस्ट से जाने इसके बारे में

आप भी अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको डर्मटलॉजिस्ट की मदद से एक ऐसे किचेन इंग्रीडिएंट के बारे में बताएंगे, जिसका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 20:07 IST

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं मुलायम और सॉफ्ट स्किन के लिए कई प्रयास करती हैं। वे काफी घरेलु नुस्खे भी आजमाती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहती हैं और खास घरेलु नुस्खा खोज रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से एक खास किचन इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और स्मूथ बना सकती हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर से।

चेहरे के लिए बेस्ट किचन इंग्रीडिएंट्स

गुड़गांव के DLF फेज IV में V6 Clinics की Co-founder, Director & Chief त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा, जिन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं खास कर जो हॉउस वाइफ हैं, वे स्किन के लिए कई नुस्खे आजमाती हैं।

ऐसे में अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है, जैसे पिम्पल्स, रैशेज और इरिटेशन हैं, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट को जरूर दिखाएं, ताकि आपकी स्किन के टाइप के हिसाब से आपका इलाज हो सके, लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो आप एक किचन इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

1 - 2026-01-22T190315.617

यह भी पढ़ें- स्किन पर दिखते हैं बड़े-बड़े पोर्स, तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन तरीकों को करें ट्राई

स्किन के लिए करें चावल का इस्तेमाल

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा ने आगे बताया कि आपके किचन में मौजूद चावल (Rice) आपकी त्वचा के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आजकल राइस वाटर फेस मास्क का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। क्योंकि चावल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फेरुलिक एसिड होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में यह ड्राई तो नार्मल स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

त्वचा विशेषज्ञ डॉ.प्रियंका शर्मा ने सलाह देते हुए कहां है, कि चावल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और यह ड्राई स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है, लेकिन ऑयली और सेंसिटिव स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए पैच टेस्ट करने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप घर में मौजूद किचन इंग्रीडिएंट्स को खाने के लिए इस्तेमाल करें। आप किसी डर्मा से बात करें और अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से कोई बेहतर ट्रीटमेंट लें। 

2 - 2026-01-22T190316.909

यह भी पढ़ें- कहीं बेसन आपके चेहरे की चमक छीन तो नहीं रहा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें किसे नहीं करना चाहिए इसका इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।