
स्प्रिंग सीजन आते ही त्वचा में कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे ही मेरी मेरी स्किन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इस मौसम में ऐसी हवाएं चलती हैं जो स्किन की नमी छीन लेती हैं और मेरी स्किन न ज्यादा ड्राई नजर आती है और न ज्यादा ऑयली, लेकिन फिर भी बेजान सी होने लगती है। कई बार आपकी त्वचा में भी कुछ ऐसे बदलाव मौसम के साथ जरूर नजर आते होंगे और महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी स्किन में कई बुरे प्रभाव हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट कई बार स्किन को तुरंत ग्लोइंग तो बना देते हैं, लेकिन बाद में इनके इफ़ेक्ट से स्किन का ग्लो कम होने लगता है। ऐसे में घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार फेस पैक आपके चेहरे को स्प्रिंग सीजन में भी ग्लोइंग बना सकता है और आपकी त्वचा का निखार बनाए रखने में मदद कर सकता है। ऐसा ही एक फेस पैक है हल्दी और बेसन से तैयार फेसपैक। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सामान्य त्वचा पर कर सकती हैं और स्किन में ग्लो ला सकती हैं। हालांकि किसी भी फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। आइए जानें कैसे तैयार होता है बेसन और हल्दी का फेसपैक।
हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यह स्किन ब्राइटनिंग में भी मदद करती है। वहीं बेसन एक बहुत अच्छा नेचुरल एक्सफोलिएंट है। यह त्वचा की गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद करता है और स्किन का Ph बैलेंस भी बनाए रखता है। इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर तैयार फेस पैक आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है और स्प्रिंग सीजन में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।

इस फेसपैक की सबसे अच्छी बात है कि इसकी सारी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं और आपके किचन में ही मौजूद होती हैं।
यह भी पढ़ें- Papaya Face Pack: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है पपाया फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन का देसी राज है मुल्तानी मिट्टी, जानें किन चीजों के साथ मिलकर लगाएं
इस फेस पैक के इस्तेमाल से मेरी स्किन में बहुत से बदलाव नजर आए और स्प्रिंग सीजन में चेहरे पर ग्लो दिखाई देने लगा। आप भी इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि हल्दी की मात्रा बहुत ज्यादा न हो और फेस पैक चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें या फिर किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।