
Multani Mitti Face Pack For Skin Care: जब भी चेहरे की खूबसूरती की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने से चेहरे का निखार दोगुना हो सके। ऐसे में हमारे काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं और चेहरे पर कोई असर नजर नहीं आता है। आप चाहें तो चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सबसे पुराना देसी नुस्खा है और आप इसके साथ अन्य चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के साथ किन चीजों को मिक्स करके लगा सकती हैं।
अगर आपके चेहरे पर डलनेस नजर आ रही है, तो इसे कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का इस्तेमाल शहद के साथ कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा।

अगर आपको लग रहा है कि चेहरे पर टैनिंग जैसी समस्याएं हैं, तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का इस्तेमाल साथ में कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन और मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
इस तरह से आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं और अलग-अलग चीजों को मिक्स कर सकती हैं। बस जरूरी है कि आप एक बार पैच टेस्ट जरूर करें ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्या न हो और आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर इन तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।