Tue Mar 3, 2026 | Updated 07:28 AM IST
herzindagi
How To Remove Tan At Home

How To Remove Tan At Home: टमाटर से घर पर बनाएं नेचुरल डी-टैन पैक, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

How To Remove Tan At Home: गर्मियां शुरू हो रही हैं। ऐसे में धूप में ज्यादा देर तक रहने से स्किन पर टैनिंग हो जाना आम बात है। चेहरा और हाथ-पैर थोड़े काले या डल दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ लोग बाजार के महंगे प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करते हैं। आप चाहें तो एक आसान सा घरेलू तरीका भी अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 16:00 IST

De- Tan Pack At Home: गर्मियां शुरू हो रही हैं। इस माैसम में स्‍क‍िन से जुड़ी कई तरह की समस्‍याएं बढ़ जाती है। धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण कुछ लोगों की स्‍क‍िन ड्राई होने लग जाती है, तो कुछ लोगों की रंगत डाउन हो जाती है। टैनि‍ंग की समस्‍या तो आम है। टैनि‍ंग से छुटकारा पाने के ल‍िए लोग बाहर से महंगे प्रोडक्‍ट खरीद कर लाते हैं। हालांक‍ि, इसके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं म‍िलता है।

ऐसे में क्‍यों न कुछ घरेलू नुस्‍खे ट्राई क‍िए जाएं। हम आपको घर पर ही आसान तरीके से डी-टैन पैक बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो कुछ ही समय में आपको फर्क देखने को म‍िलेगा। आइए जानते हैं-

de tan pack at home (1)

टमाटर से बनाएं डी-टैन पैक‍ (Homemade De-Tan Pack)

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि टमाटर और दही से आप डी-टैन पैक बना सकती हैं। दरअसल, टमाटर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये स्किन को साफ करने और हल्की टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। वहीं, दही हमारी स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग बनाता है और हाइड्रेटेड रखता है।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

टमाटर से डी-टैन पैक कैसे बनाएं?

एक पके हुए टमाटर को कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीस लें। अब इसका रस और गूदा एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका डी-टैन पैक तैयार है।

यह भी पढ़ें- Tan Removing Remedies At Home: बारिश के पानी से त्वचा हो रही टैन, तो बड़े काम आएंगे ये नुस्खे

डी-टैन पैक लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • अब इस पैक को पूरे चेहरे या टैनि‍ंग वाली जगह पर लगाएं।
  • इसे कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अब हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।
  • इसे हफ्ते में दो बार आप लगा सकती हैं।

de tan pack at home (2)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसि‍ट‍िव है, तो इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • आंखों के आसपास ये पैक न लगाएं।
  • लगाने के बाद मॉइश्चराइजहर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- होममेड एंटी-टैन फेस पैक में शामिल करें ये चीजें, निखरी-निखरी मिलेगी स्किन

तो अगर आप भी होममेड डी-टैन पैक बनाना चाहती हैं तो हमने आपको आसान तरीका बताया है। इसे बनाने के ल‍िए आपको बाहर से कुछ एक्‍स्‍ट्रा खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। नियमित रूप से अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी ताे फर्क देखने को म‍िलेगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।