
बारिश का मौसम त्वचा को कई तरह से प्रभावित कर सकता है, जिसमें टैनिंग भी शामिल है। आपको यह जानकर बेशक हैरानी हो रही होगी, मगर यह सच है कि बारिश के पानी से भी आपको स्किन टैनिंग की समस्या हो सकती है। बारिश के पानी से टैनिंग को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। ये नुस्खे न केवल आपकी त्वचा को साफ करेंगे, बल्कि उसे नमी और पोषण भी देंगे। इस विषय पर हमारी बातचीत ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से हुई है। वह कहती हैं, "बारिश के पानी से त्वचा पर टैनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि बारिश का पानी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर बारिश का पानी अपने साथ बहुत सारे प्रदूषक तत्वों को भी साथ लाता है, जो त्वचा से चिपकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में डेड स्किन की परत जमने और टैनिंग होने की बहुत संभावनाएं बढ़ जाती हैं।"
बारिश के पानी से त्वचा पर टैनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं:
पॉल्यूशन: वायुमंडल से गुजरते हुए जब तक बारिश का पानी पृथ्वी की सतह तक पहुंचता है, बहुत सारे प्रदूषक तत्व उसमें शामिल हो जाते हैं। इन प्रदूषकों में धूल, धुआं, केमिकल्स और हानिकारक पदार्थ शामिल होते हैं। जब यह पानी आपकी त्वचा को स्पर्श करता है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव टैनिंग और अन्य सदस्यों को रूप में देखने को मिलता है।
यूवी रेडिएशन: बारिश के दौरान भी सूर्य की यूवी किरणें सीधे त्वचा पर पड़ती हैं।यूवी रेडिएशन त्वचा में मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे टैनिंग होती है। बारिश होने के बाद जब आसमान साफ हो जाता है, तो सूर्य की किरणें और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाती हैं और त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
स्किन रिएक्शन: कुछ लोगों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और बारिश के पानी से त्वचा में इंफेक्शन हो जाता है। कई यह भी टैनिंग का कारण बनता है।
ऊपर बताए गए सभी कारणों से बारिश के पानी के संपर्क में आने से त्वचा पर टैनिंग हो सकती है। त्वचा को इन प्रभावों से बचने के लिए बारिश के दौरान त्वचा को कवर करना सबसे अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप चेहरे और हाथों पर मॉइस्चराइजिंग करें और यदि आपकी त्वचा बारिश के पानी में भीग जाती हैं तो आपको ठीक से उसकी सफाई करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - सनस्क्रीन लगाने के बाद भी क्यों हो जाती है टैनिंग? कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती

सामग्री
विधि
सामग्री
विधि
सामग्री
विधि
इसे जरूर पढ़ें - बेसन ही नहीं, इन चीजों की मदद से भी मिल सकता है टैनिंग से छुटकारा
सामग्री
विधि
सामग्री
विधि
नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको तुरंत रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।