herzindagi
image

सस्ते में खरीदना है कोल्हापुरी चप्पल? तो पुणे के इस बाजार में मिलेगी एक से एक फुटवियर

आज हम आपको पुणे के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 16:51 IST

महिलाएं अपने आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज और फुटवियर भी बाकायदा मैच कर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कोल्हापुरी चप्पल पहनने का शोक रखती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है।  आज हम आपको पुणे के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं। यहां आपको थोक के भाव आसानी से चप्पल मिल सकती हैं। 

कोल्हापुरी चप्पल फेमस मार्केट 

इन दिनों महिलाओं में कोल्हापुरी चप्पलों का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है।  ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लिए कोल्हापुरी चप्पल की एक से एक डिजाइन वो भी कम कीमत में खरीदना पसंद करती हैं। लेकिन अब आप पुणे के लक्ष्मी रोड और तुलसी बाग इलाके में जाकर कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं। यह मार्केट खासकर कोल्हापुरी चप्पलों के लिए जाना जाता है। वैसे आपको यहां और भी कई तरह की चप्पलें मिल सकती है, लेकिन कोल्हापुरी चप्पलों के लिए यह बेस्ट मार्केट हो सकता है। 

1 - 2025-07-23T164025.775

लक्ष्मी रोड और तुलसीबाग

लक्ष्मी रोड और तुलसीबाग इलाके के आसपास की गलियों में आपको कोल्हापुरी चप्पल की कई सारी दुकानें देखने को मिल जाएगी। पुणे के आस-पास मौजूद अधिकतर गांव और शहर से कई लोग इस बाजार में आकर चप्पल खरीदते हैं। अगर आपकी भी कोई चप्पल की दूकान है, तो आप यहां से थोक में चप्पल ले जाकर बिज़नेस कर सकती हैं।  इसमें आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।   

यह भी पढ़ें: सावन में खरीदना है पूजन सामग्री, तो दिल्ली के इस बाजार में मिलेगा कम कीमत में पूजा पाठ का हर सामान

थोक के भाव में खरीदें एक से एक चप्पल

यहां आपको एक से एक कोल्हापुरी चप्पल बजट में आसानी से मिल सकती हैं।  यही नहीं अगर आपकी शादी होने वाली है, और उससे पहले आप ड्रेस के साथ अट्रैक्टिव फुटवियर लेने का सोच रही हैं, तो आप इस जगह से भी कम कीमत में अपने आउटफिट के हिसाब से मैच कर फुटवियर खरीद सकती हैं। आप इस जगह से अपने हस्बैंड और बच्चों के लिए कोल्हापुरी चप्पल खरीद सकती हैं। 

2 - 2025-07-23T164022.300

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

पुणे के इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप शिवाजी नगर बस स्टैंड बस के द्वारा जा सकती हैं।  आप चाहें तो ऑटो-रिक्शा या निजी वाहन से भी इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। यहां पहुंच कर आप अपने हिसाब से कोल्हापुरी चप्पल की खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको हर तरह के फुटवियर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के इन 3 बाजार से खरीदें सस्ते और टिकाऊ Trolley Bags, जानें कहां मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।