
शादी ब्याह हो या कोई खास त्योहार महिलाएं बाजार से थोक में कपड़े खरीदकर टेलर से सूट या ड्रेस बनवाती है, लेकिन अधिकतर महिलाएं सस्ते कपड़ों की तलाश में रहती है। अगर आप भी सस्ते में थोक के भाव सूट के कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर एक से एक वैरायटी के सूट के कपड़े खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
अगर आप सूरत, गुजरात की रहने वाली है या किसी काम से सूरत घूमने जा रही हैं, तो अब आप वहां घूमने के साथ-साथ सूरत का एक खास लोकल बाजार भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं सहरा दरवाजा बाजार की। यह बाजार सस्ते थोक के भाव मिलने वाले सूट के कपड़े के लिए काफी जाना जाता है। लोग यहां से दूर-दूर से आकर सस्ते में सूट के कपड़े लेकर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Famous Bag Market: यहां लगता है एक से एक हैंड बैग का सस्ता बाजार, जानें लोकेशन और खासियत
यह बाजार साड़ियों, ड्रेस मटेरियल्स, सूट और कुर्तियों का बहुत बड़ा हब है। ऐसे में अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़े की दुकान है और और आप बहुत सारे थोक में कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बाजार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको बहुत सारे कपड़े लेने पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। जब भी आप इस बाजार से शॉपिंग करें, तो दुकानदार के साथ बार्गेनिंग जरूर करें। बार्गेनिंग करने पर आपको और अधिक डिस्काउंट भी मिलने की संभावना है।
अगर आपके घर में कोई खास फंक्शन या शादी-ब्याह है और आप पूरे परिवार के लिए थोक के भाव कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो यह बाजार यही रहेगा। यहां आपके बच्चों से लेकर के बड़ों तक के लिए हर तरह के सूट के कपड़े मिल जाएंगे। यहां आपको सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट, कॉटन और सिंथेटिक लेकर हर तरह के कपड़े की वैरायटी देखने को मिलेगी। सहारा दरवाजा के आसपास कई बड़े टेक्सटाइल मार्केट हैं, जैसे मिलेनियम मार्केट और रघुकुल मार्केट।

अगर आप इस बाजार तक पहुंचाना चाहती हैं, तो यह बाजार सूरत रेलवे स्टेशन के बहुत करीब स्थित है, ऐसे में आप रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर बाजार तक जा सकती हैं। इसके अलावा स्टेशन से बाहर निकलते ही आप लोकल ऑटो-रिक्शा या ई-रिक्शा ले सकती हैं, जो आपको 5-10 मिनट में सहारा दरवाजा पहुंचा देंगे।
यह भी पढ़ें- Famous Saree Market: इस बाजार में मिलेगी सस्ते में एक से एक थोक के भाव साड़ियां, जानें खासियत और लोकेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।