Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:18 PM IST HZ Awards 2026
image

Best Markets in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में ज्वेलरी से लेकर नवाबी सूट तक मिलेगा सब कुछ, जानें लोकेशन

Best Markets in Hyderabad: अगर आप भी सस्ते में एक से एक चीजों की खरीदारी करने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको हैदराबाद के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो नवाबी सूट से लेकर ज्वेलरी जैसी सस्ती चीजों के लिए काफी फेमस है। आइए जानते हैं इस खास बाजार के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 20:04 IST

अधिकतर महिलाएं हमेशा सस्ते बाजार की तलाश में रहती हैं। वे ऐसे बाजार की तलाश करती हैं, जहां उन्हें क्वालिटी का सामान कम कीमत में आसानी से मिल सके। ऐसे में अगर आप भी सस्ते कपड़े और ज्वेलरी खरीदने के लिए किसी सस्ते और अच्छे बाजार की खोज में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर नवाबी सूट और कुछ डिजाइनर ज्वेलरी खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं हैदराबाद के एक खास और फेमस बाजार के बारे में।

हैदराबाद का फेमस बाजार

अगर आप हैदराबाद की रहने वाली हैं या किसी काम से वहां जा रही हैं, तो आप वहां का एक लोकल बाजार जिसका नाम है, मदीना मार्केट (Madina Market) यह बाजार पुरे हैदराबाद में सस्ती खरीदारी के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में एक से एक कपड़े और ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह बाजार बेस्ट हो सकता है।

1 - 2026-04-01T164416.025

मदीना मार्केट (Madina Market)

आपको इस बाजार में अपने बजट में एक से एक खूबसूरत नवाबी सूट से लेकर पाकिस्तानी सूट की कई वेराइटी देखने को मिलेगी, जिसे आप अपने बजट के अंदर खरीदकर शामिल कर सकती हैं। यही नहीं इस बाजार से आप पारंपरिक हैदराबादी और नवाबी पोशाकों को कम कीमत में खरीदकर सेल भी कर सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ईद पर सस्ते में करें कपड़ों की खरीदारी, उत्तर प्रदेश के इस बाजार में होगी बजट के अंदर शॉपिंग

बार्गेनिंग के लिए भी है बेस्ट

यह एक होलसेल मार्केट है, इसलिए आप इस बाजार से शोरूम के मुकाबले कम कीमत में चीजें खरीद सकती हैं। अगर आप थोक में लमसम सामान खरीदती हैं, तो इस बाजार में दुकानदारों से बार्गेनिंग जरूर करें। इससे आपको चीजों के दाम और कम कीमत में लग जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको एक्सेसरीज पहनने का बहुत शौक है, तो आप नवाबों वाली ज्वेलरी भी इस बाजार से खरीद सकती हैं।

सस्ते में मिलेगी एक से एक ज्वेलरी

यहां आपको हर तरह की ज्वलेरी मिल सकती है, जिसे आप अपने आउटफिट के हिसाब से खरीद सकती हैं। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और लहंगे या साड़ी के हिसाब से अपने हर फंक्शन के लिए सस्ते में ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो दुल्हनों के लायक इस बाजार में एक से एक ज्वेलरी आपको अपने बजट के अंदर मिल जाएगी।

2 - 2026-04-01T164418.801

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप किसी भी मेट्रो स्टेशन से 'ओस्मानिया मेडिकल कॉलेज' तक आ सकती हैं। वहां से आप ऑटो लेकर मदीना सर्कल या पत्थर गट्टी जा सकती हैं। इसके अलावा आपको मदीना मार्केट के लिए सीधी बस भी मिल सकती हैं। आप चाहें, तो चारमीनार की तरफ जाने वाला कोई भी ऑटो ले सकती हैं या पर्सनल कैब भी बुक कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Best Cheapest Earrings Market: इस मार्केट में झोलाभर शॉपिंग भी पड़ेगी सस्ती, इयररिंग्स के लिए फेमस है ये गुजरात का बाजार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।