
कोई भी त्योहार हो या शादी का कोई फंक्शन अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और इवेंट लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आपको एक्सेसरीज में इयररिंग्स पहनना का बहुत शौक है और आप सस्ते और अच्छे इयररिंग्स की तलाश में रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप केवल 10 से 15 रुपए में इयररिंग्स खरीद सकती हैं।
शॉपिंग का नाम सुनते ही अधिकतर महिलाएं खुश हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी सस्ते में एक-एक चीजें खरीदना पसंद है, तो आपके लिए गुजरात के वडोदरा का कपासिया बाजार बेस्ट हो सकता है। सधना टॉकीज वाली गली के ठीक पास में स्थित कपासिया बाजार की तंग गलियों में आपको इयररिंग्स के ऐसे होलसेलर्स मिलेंगे, जो आपको सस्ते में एक से एक खूबसूरत इयररिंग्स दे सकते हैं।

यहां आप डेली वेयर में पहनने के लिए इयररिंग्स से लेकर किसी भी खास फंक्शन में पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत इयररिंग्स खरीद सकती है, वह भी अपने बजट के अंदर यानी आप इस बाजार से कम कीमत में बहुत सारी इयररिंग्स खरीद सकती हैं। कपासिया बाजार इतनी तंग गलियों में है, कि यहां हमेशा भीड़ देखी जाती है। इस तंग गलियों में कई दुकानें हैं, जहां से आप सस्ते में इयररिंग्स खरीद सकती हैं।
अगर आपके घर में शादी है या आप खुद दुल्हन बनने वाली हैं और अपने आउटफिट के हिसाब से मैचिंग एक्सेसरीज की तलाश में हैं, तो आपको यहां पर शादी-विवाह के लायक एक से एक झुमके, चांदबाली और कई तरह की वैरायटी के इयररिंग्स मिल जाएंगे, जिसे आप अपने आउटफिट के हिसाब से मैच कर शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के लिए सस्ते में खरीदने हैं कपड़े? लुधियाना का ये बाजार है बेस्ट, जानें लोकेशन
इन गलियों में आपको कुछ पुराने कारीगर और स्टॉल्स भी देखने को मिलेगी, जहां से आप हर तरह के इयररिंग्स खरीद सकती हैं। आप इस बाजार से 5 से 10 इयररिंग्स का सेट अगर खरीदेंगी, तो बार्गेनिंग कर आप और कम दाम में चीजें ले सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। यहां धागे और मोतियों से तैयार इयररिंग्स भी कम कीमत में मिल सकते हैं।

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप मांडवी गेट पहुंच सकती हैं। वडोदरा के किसी भी हिस्से से या रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ऑटो-रिक्शा की मदद से यहां तक पहुँच सकती हैं। 'मांडवी' या 'न्यायमूर्ति' की तरफ जाने वाली कोई भी सिटी बस आपको बाजार के पास उतार सकती है।
यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।