
अगर आपको भी सस्ते में चीजें खरीदना बहुत पसंद है और आप एक से एक सस्ते मार्केट भी एक्सप्लोर करती हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में यानी अपने बजट के अंदर एक से एक खूबसूरत दुपट्टे खरीद सकती हैं। यहां आपको दुपट्टे की कई वैरायटी सस्ते में मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
अगर आप पुणे की रहने वाली हैं या पुणे के आसपास कहीं आपका घर है या अगर आप पुणे घूमने जाने वाली हैं, तो वहां के एक खास लोकल मार्केट रविवार पेठ, जो पुणे का सबसे पुराना और बड़ा होलसेल मार्केट है, वो एक्सप्लोर कर सकती हैं। वहां की फेमस भाजी गली एरिया में आपको कॉटन, शिफॉन, सिल्क, और नेट जैसे हर फैब्रिक में दुपट्टे कम कीमत में मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के लिए सस्ते में खरीदने हैं कपड़े? लुधियाना का ये बाजार है बेस्ट, जानें लोकेशन

इसके अलावा, इस बाजार में आपको बांधनी और फुलकारी जैसे पारंपरिक दुपट्टों का भी बड़ा कलेक्शन मिल सकता है। यह बाजार सस्ते दुपट्टे के लिए काफी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में एक से एक दुपट्टे खरीदने का सोच रही हैं, तो इस बाजार में आपको सिल्क से लेकर बनारसी फैब्रिक तक हर तरह के दुपट्टे कम कीमत में मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी ड्रेस के साथ मैच कर शामिल कर सकती हैं।
इस बाजार में आपको थोक के भाव भी दुपट्टे मिल सकते हैं। यानी अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़ों की दुकान है और आप उस दुकान के लिए कम कीमत में बहुत सारे दुपट्टे खरीदना चाहती हैं, ताकि आप अपनी शॉप पर ले जाकर बेच सके, तो यह बाजार आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इस बाजार से आप सस्ते में सामान खरीदकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा।

अगर आपकी शादी होने वाली है और आप कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली है, तो आप अपने लहंगे, साड़ी या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ आप एक से एक खूबसूरत प्रिंटेड से लेकर प्लेन और मोती वर्क वाले दुपट्टे कम कीमत में खरीद सकती हैं। इस बाजार में अगर आप दुपट्टों को लेकर बार्गेनिंग करती हैं, तो इससे चीजों के दाम और कम लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।