
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं कंफर्टेबल और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन तेज धूप की वजह से अधिकतर महिलाएं स्टॉल या दुपट्टे शामिल करती हैं। अगर आप भी गर्मी के लिए दुपट्टे तलाश रही हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और लाइटवेट दुपट्टा डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए सही ऑप्शन रहेंगे।
अगर आप भी तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा शामिल करती हैं, तो अब आप एक जैसे दुपट्टे पहनने के बजाय आप इस तरह का खूबसूरत प्रिंटेड कॉटन सिल्क कलमकारी दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। ऐसा दुपट्टा आपको धूप से बचाने के साथ-साथ आपको फैशनेबल लुक देने में भी मदद करेगा। इसे आप किसी भी ऑउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

अगर आप धूप से बचने के साथ-साथ अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो दुपट्टे को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह का खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन स्टॉल दुपट्टा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस दुपट्टे को नजदीकी बाजार में किसी दुकान में फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए दुपट्टे की तलाश में है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह का झालरदार बॉर्डर वाला नीला दुपट्टा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। यह आपको फैशनेबल लुक देने में भी मदद करेगा और गर्मी के लिहाज से भी बेस्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें- हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 4 दुपट्टे, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
आपके लिए खूबसूरत मल्टीकलर शिफॉन फ्लोरल दुपट्टा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो आपको गर्मी से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा। ऐसे दुपट्टे अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे में आप इसे शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती है।

यही नहीं तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए आप इस साल गर्मी के मौसम में इस तरह के खूबसूरत टैसल्ड कॉटन स्टोल को शामिल कर सकती हैं। ऐसे दुपट्टे डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Madhubani Print Dupatta: हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 5 मधुबनी प्रिंट दुपट्टे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/ivikta/arrabi/BUTA BUTI/Fabindia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।