
कुछ ही दिनों में होली का खास पर्व आने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं एथेनिक आउटफिट पहनकर होली सेलिब्रेशन के लिए जाती है, लेकिन अगर आप इस बार डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर दुपट्टे बताएंगे, जिन्हें आप होली वाले दिन अपने सूट के साथ शामिल कर होली लुक को बेहतर बना सकती हैं।
अगर आप होली वाले लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी वाइट या ब्लैक कलर के सूट या कुर्ता सेट के साथ इस तरह का फ्लोरल प्रिंटेड गोटा पत्ती लेस दुपट्टा को शामिल कर अपने पूरे लुक को गॉर्जियस बन सकती हैं। ऐसे दुपट्टे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

अगर आप होली के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत बंधानी प्रिंटेड दुपट्टा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप किसी भी सूट या लेगी कुर्ती के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और होली लुक को भी यादगार बना सकती हैं।

हर साल की तरह इस साल भी अगर आपके ऑफिस में होली का इवेंट सेलिब्रेशन रखा गया है और आप ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो किसी भी प्लेन कुर्ते पेंट या सूट के साथ आप इस तरह के नीले और लाल रंग का धारीदार लहरिया दुपट्टा को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे दुपट्टे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Madhubani Print Dupatta: हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 5 मधुबनी प्रिंट दुपट्टे
अगर आप होली पर सूट पहन रही हैं और साथ में दुपट्टा शामिल करने वाली हैं, लेकिन दुपट्टे को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के शिफॉन लाल फुलकारी दुपट्टा को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे दुपट्टे आपके होली वाले लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने में बेहद मदद करेंगे। यह आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- हर तरह के सूट के साथ खूब जचेंगे ये 4 दुपट्टे, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/AKSHADEEP/SWI STYLISH/Aditi Wasan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।