
शादी-विवाह के कपड़े खरीदने के लिए अगर आप भी सस्ते बाजार की तलाश में रहती हैं और कम खर्च में तरह-तरह की वैरायटी के क्वालिटी वाले कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर एक से खूबसूरत शादी ब्याह में पहनने लायक कपड़े खरीद सकती है। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
अगर आप लुधियाना की रहने वाली हैं या लुधियाना घूमने जा रही हैं, तो अब आप वहां का एक लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर रही सकती है। हम बात कर रहे हैं लुधियाना के फेमस चौड़ा बाजार की। यह बाजार खासकर दुल्हनों की शॉपिंग के लिए काफी ज्यादा चर्चा में रहता है। इस बाजार से अधिकतर लोग शादी या किसी भी खास फंक्शन के लिए कपड़े की खरीदारी करने दूर दूर से आते हैं।

अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है या किसी रिलेटिव की शादी है और आप उस शादी में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, लेकिन आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज है और आप सस्ते में एक से खूबसूरत ट्रेडिशनल और एथनिक ड्रेस खरीदना चाहती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चौड़ा बाजार से इंडो वेस्टर्न से लेकर लहंगे तक एक से एक खूबसूरत ड्रेस कम कीमत पर खरीद सकती हैं। आपके यहां हर आउटफिट की अलग-अलग वैरायटी भी देखने को मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Wholesale Suit Market: सहरा दरवाजा बाजार में मिलेंगे सस्ते थोक के भाव सूट के कपड़े, जानें लोकेशन
यही नहीं आप इस बाजार से थोक के भाव में कपड़ा भी खरीद सकती हैं और टेलर से ड्रेस भी बनवा सकती हैं। अगर आप एक व्यापारी हैं और आपकी कपड़ों की दुकान है और आप सस्ते में थोक के भाव में एक से कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बाजार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप यहां से एक से खूबसूरत ड्रेस वह भी कम कीमत पर खरीद कर अपनी दुकान पर सेल कर सकती है। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा।
जब भी आप इस बाजार से ड्रेसेस खरीदें, तो एक बार सभी ड्रेसेस को अच्छी तरह चेक जरूर कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा आप इस बाजार में थोक के समान पर डिस्काउंट या बारगेनिंग कर कीमत को कम करवा सकती हैं।

अगर आप इस बाजार तक पहुंचाना चाहती हैं, तो लुधियाना का रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पर्सनल कैब या टैक्सी बुककर सकती हैं। इसके अलावा आप यहां की लोकल बसें भी एक्सप्लोर कर इस बाजार तक पहुंच सकती है। यह बाजार घंटा घर के बिल्कुल पास है। आपको यहां के लिए शेयरिंग ई रिक्शा या रिक्शा भी आसानी से मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- फंक्शन पर पहनने के लिए खरीदना हैं सैंडल्स, तो इस बाजार में थोक के भाव मिलेंगे हर तरह के फुटवियर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।