
अगर आपको भी कम बजट में शानदार शॉपिंग करना पसंद है और आप जहां भी जाती हैं, वहां के लोकल बाजारों को जरूर एक्सप्लोर करती हैं, तो अब आप सस्ते बाजार के लिए एक और खास जगह जा सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए पंजाब के पठानकोट के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो कपड़ों की वैरायटी और कम दामों के लिए फेमस माना गया है।
अगर आप कपड़ों की शौकीन हैं और थोक के भाव में एक से एक खूबसूरत ड्रेस खरीदने का सोच रही हैं, तो आप एक ही बाजार से तरह-तरह के आउटफिट वह भी अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। हम बात कर रहे हैं पठानकोट के नोवेल्टी मार्केट की। यह बाजार पठानकोट के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां से आप किसी खास इवेंट और फंक्शन में पहनने के लिए ट्रेडिशनल से एथनिक ड्रेसेस खरीद सकती हैं।

अगर आप कई ड्रेस खरीदना चाहती हैं या घर के लिए थोक के भाव में कपड़े लेना चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए जन्नत है। आपको इस बाजार में कपड़े इतने किफायती दाम पर मिल जाएंगे, कि आप बार बार खरीदने के लिए इस बाजार का दीदार करने जाएंगी। आपको शादी-पार्टी के लिए भारी लहंगा या सूट कम रेंज में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के लिए सस्ते में खरीदने हैं कपड़े? लुधियाना का ये बाजार है बेस्ट, जानें लोकेशन
अगर आप पठानकोट की रहने वाली हैं, तो इस बाजार को जरूर एक्सप्लोर कर एक से एक कपडे खरीद सकती हैं। पठानकोट के इस लोकल मार्केट में आप चीजों को खरीदते वक्त बार्गेनिंग कर सकती हैं। इससे आपको चीजें और कम कीमत में मिल जाएगी। यही नहीं इस बाजार में आपको कपड़ों के अलावा तरह तरह की एक्सेसरीज और फुटवियर भी सस्ते मिल सकते हैं।

पठानकोट के नोवेल्टी मार्केट तक जाने के लिए आप पठानकोट जंक्शन से नोवेल्टी मार्केट वॉक करते हुए जा सकती हैं। यह मात्र 10-15 मिनट की पैदल दूरी पर है। इसके अलावा आपको स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा या ई-रिक्शा भी मिल सकती हैं। इसके अलावा पठानकोट कैंट से यह बाजार लगभग 5-6 किलोमीटर दूर है। आप वहां की लोकल बस से भी इस बाजार तक जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।