herzindagi
image

Famous Saree Market: इस बाजार में मिलेगी सस्ते में एक से एक थोक के भाव साड़ियां, जानें खासियत और लोकेशन

अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक साड़ी की खरीदारी करती हैं, तो आप एक खास फेमस और सस्ता बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।   
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 18:28 IST

शादी-ब्याह, ऑफिस हो या डेली वियर, भारतीय महिलाओं की पहली पसंद हमेशा साड़ी ही रहती है। ऐसे में कुछ महिलाएं सस्ती और अच्छी साड़ी की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी साड़ी लवर हैं और अपनी वॉर्डरोब को लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स से भरना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक साड़ी खरीद सकती हैं।

सस्ती साड़ियों के लिए फेमस बाजार

अगर आप सूरत की रहने वाली हैं या सूरत किसी काम से घूमने के लिए जा रही हैं, तो आप वहां का एक खास और बेहतरीन चौटा बाजार मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। वैसे तो सूरत में शॉपिंग के लिए एक से एक बाजार है, लेकिन सूरत का यह चौटा बाजार सस्ती साड़ी के लिए काफी जाना जाता है। इस बाजार में आपको बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी, जॉर्जेट, शिफॉन और कॉटन से लेकर हर तरह के फैब्रिक में ढेरों वैरायटी मिल जाएगी।

INS  - 2026-01-27T182502.200

थोक के भाव मिलेगी साड़ियां

जानकार बताते हैं कि इस बाजार में साड़ियों की रेंज मात्र 80 से 100 रुपये से शुरू हो जाती है, ऐसे में अगर आप थोक में साड़ी खरीदना चाहती हैं या शादी ब्याह में देने के लिए इक्कट्ठी साड़ियां खरीदने का सोच रही हैं, तो आप यहां से कम कीमत में खरीद सकती हैं। इसके अलावा अगर आपकी कोई छोटी-मोटी साड़ी की दूकान है, तो अब आप इस बाजार से थोक में साड़ी खरीदकर बेच सकती हैं।

बार्गेनिंग जरूर करें

आपको इस बाजार में कुछ ऐसी साड़ियां मिल जाएगी, जो बड़े शोरूम में हजारों की मिलती हैं, लेकिन उसकी कॉपी इस बाजार में आपको कम कीमत में मिल सकती हैं। ऐसे तो आपको अपने बजट में साड़ियां मिल जाएगी, लेकिन फिर भी अगर आप दाम कम करती हैं या बार्गेनिंग करती हैं, तो इससे आपको चीजें और सस्ती मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मांग टीका से लेकर बिछिया तक, दिल्ली के इस बाजार में कौड़ियों के दाम मिलता है श्रृंगार का सामान

इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में अगर आपको अलग-अलग राज्यों की मशहूर साड़ियां पहनना पसंद है और आप हर तरह की साड़ी का कलेक्शन अपने पास रखती हैं, तो अब आपके लिए ये बाजार भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे, सस्ती साड़ी लेते वक्त उसके प्रिंट और फैब्रिक को एक बार अच्छी तरह खोलकर चेक कर लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न हो।

INS  - 2026-01-27T182252.431

ऐसे पहुंचे चौटा बाजार

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप सूरत रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से सीधे चौटा पुल या भागल के लिए शेयरिंग या निजी ऑटो लेकर आप इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आपको लोकल बस भी मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Famous Bag Market: यहां लगता है एक से एक हैंड बैग का सस्ता बाजार, जानें लोकेशन और खासियत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : AI/FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।