Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:28 AM IST
herzindagi
image

सिल्क से लेकर कॉटन तक...ग्वालियर की इस मार्केट में मिलता है साड़ियों का खजाना, जानें लोकेशन

अधिकतर महिलाओं को शॉपिंग का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में साड़ी की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो ग्वालियर के एक खास बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-12-29, 14:02 IST

भारतीय महिलाओं को साड़ी पहने का बहुत शौक होता है। भारत देश में कई जगह महिलाएं डेली वियर से लेकर शादी ब्याह हर जगह साड़ी पहनकर जाना पसंद करती है। अगर आपको भी साड़ी पहनना बहुत पसंद है और आप बदल बदल कर एक से एक खूबसूरत साड़ी खरीदती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ग्वालियर के एक ऐसे फेमस साड़ी बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में अपने बजट के अंदर साड़ी खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार क बारे में।

ग्वालियर का बाजार 'महाराज बाड़ा'

शॉपिंग की बात हो और महिलाएं एक्साइटेड न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप साड़ी की खरीदारी करती रहती हैं, तो अब आप ग्वालियर का सबसे खास बाजार 'महाराज बाड़ा' एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार ग्वालियर के फेमस बाजारों में से एक है, साड़ी की शॉपिंग के लिए बेहद फेमस है। इस बाजार की संकरी गलियों में आपको साड़ी की एक से एक वैराइटी देखने को मिलेगी।

INS  - 2025-12-25T224414.374

चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियों का हब

ग्वालियर के इस बाजार से आप असली चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियां कम कीमत में और अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। इस बाजार से आप थोक के भाव में खरीदारी कर सकती हैं। आपको इस बाजार में डेली वियर के लिए खूबसूरत साड़ियां और पार्टी में पहनने के लिए एक से एक साड़ी मिल जाएगी। यही नहीं अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप इस बाजार से शॉपिंग कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Bhopal Shopping Market: शादी की खरीदारी होगी आसान, थोक में चूड़े खरीदने के लिए भोपाल का ये बाजार है खास

साड़ी की कई वैराइटी मिलेगी

इस बाजार से आप बांधनी, लहरिया से लेकर प्रिंटेड शिफॉन, और हैवी बनारसी साड़ियां भी अपने बजट में खरीद सकती हैं। अगर आपकी कोई छोटी मोटी दूकान है, तो आप इस बाजार से थोक में साड़ी खरीद कर अपनी दूकान पर बह सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। आप इस बाजार में बार्गेनिंग कर चीजों के सही और कम दाम करवा सकती हैं। आपको यहां साड़ी की कई दुकानें दिख जाएगी।

INS  - 2025-12-25T224435.592

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

ग्वालियर के 'महाराज बाड़ा' बाजार तक पहुंचने के लिए आप ग्वालियर रेलवे स्टेशन से महाराज बाड़ा शेयरिंग रिक्शा या पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर सकती हैं। रेलवे स्टेशन से इस बाजार की दूरी केवल 3-4 किलोमीटर है। आप ग्वालियर के बस स्टैंड से भी ऑटो या कैब कर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलेंगे 10 से 20 रुपए में डिजाइनर ईयररिंग्स, जानें इस सस्ते बाजार का नाम और लोकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।