herzindagi
image

मांग टीका से लेकर बिछिया तक, दिल्ली के इस बाजार में कौड़ियों के दाम मिलता है श्रृंगार का सामान

अगर आप भी सस्ते में एक से एक खूबसूरत एक्सेसरीज खरीदना चाहती हैं, तो आज इस खबर में आपको एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आपको कम कीमत में सस्ती और अच्छी एक्सेसरीज मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 22:04 IST

शॉपिंग करने का शौक किन महिलाओं को नहीं होता है। अधिकतर महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी हर चीज सस्ती और अच्छी पसंद करती हैं और जहां जाती हैं, वहां का लोकल बाजार जरूर एक्सप्लोर करती हैं, तो अब ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आपको कम कीमत में यानी अपने बजट के अंदर एक से एक खूबसूरत एक्सेसरीज मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

सस्ते में एक्सेसरीज खरीदने के लिए बेस्ट बाजार

घर में शादी हो या कोई खास फंक्शन अधिकतर महिलाएं अपने आउटफिट के साथ ज्वेलरी जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं सस्ती और खूबसूरत ज्वेलरी की तलाश में रहती हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कम कीमत में यानी अपने बजट में एक से ज्वेलरी खरीद सकती हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के फेमस जनपथ बाजार की, जो सस्ते एक्सेसरीज के लिए काफी जाना जाता है।  

inside (61)

शादी की शॉपिंग के लिए भी है बेस्ट बाजार

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए एक से एक लहंगे सिलेक्ट कर चुकी हैं, लेकिन एक्सेसरीज को लेकर परेशान हैं, तो अब आप दिल्ली के इस फेमस जनपथ बाजार से शॉपिंग कर सकती हैं। आपको इस बाजार में शादी के लिए एक से एक ज्वेलरी मिल जाएगी, वो भी कम कीमत पर। आप लहंगे के कलर के हिसाब से मैच कर हर तरह की ज्वेलरी इस बाजार से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलेंगे 10 से 20 रुपए में डिजाइनर ईयररिंग्स, जानें इस सस्ते बाजार का नाम और लोकेशन

थोक के भाव में ले जाएं सामान

इस बाजार में शॉपिंग के वक्त आप बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। इससे आपको प्रॉफिट हो सकता है। यही नहीं अगर आपकी कोई ज्वेलरी की शॉप है, तो आप इस बाजार से थोक के भाव ज्वेलरी खरीद कर ले जा सकती हैं और वहां जाकर इन्हें बेच सकती हैं। इससे भी आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। ज्यादा सामान लेने पर आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है।

inside (60)

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचाने के लिए आप दिल्ली, नोएडा या गुड़गांव के किसी भी मेट्रो स्टेशन से जनपथ मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकती हैं। यहां से आप चाहें तो ऑटो ले सकती हैं या वाकिंग डिस्टेंस पर ही है, तो आप पैदल भी जा सकती हैं। इसके अलावा आप इस बाजार तक जाने के लिए पर्सनल कैब या ऑटो भी बुक कर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सस्ते लहंगे के लिए ये है मुंबई का फेमस बाजार, बजट में खरीदें एक से एक वैरायटी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-  AI/FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।