Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:05 AM IST
herzindagi
image

फंक्शन पर पहनने के लिए खरीदना हैं सैंडल्स, तो इस बाजार में थोक के भाव मिलेंगे हर तरह के फुटवियर

अगर आपको भी सैंडल, स्लीपर्स पहनने का बहुत शौक है और आप फुटवियर की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक फुटवियर खरीद सकती है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 20:41 IST

अगर आप भी किसी खास फंक्शन या इवेंट पर अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने के लिए एक से एक आउटफिट के साथ-साथ मैचिंग फुटवियर भी शामिल करती हैं, लेकिन महंगी फुटवियर के कारण परेशान हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत फुटवियर खरीद सकती हैं।

फुटवियर के लिए सबसे सस्ता बाजार

अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं या किसी काम से दिल्ली घूमने जा रही हैं, तो आप दिल्ली का एक फेमस बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के इंद्रलोक बाजार की। इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक खूबसूरत फुटवियर मिल जाएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

inside (71)

सस्ते में मिलेंगे हर तरह के फुटवियर

यह बाजार फुटवियर के लिए काफी फेमस है। अगर आप कोई त्यौहार या किसी खास मौके पर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए फुटवियर खरीदने का सोच रही हैं, तो आप इस बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको कम कीमत में एक से खूबसूरत सैंडल, जूते, स्लिपर्स जैसी चीज मिल जाएगी।

थोक के भाव करें खरीदारी

अगर आपकी कोई छोटी-मोटी जूते-चप्पल की दुकान है और आप थोक में होलसेल के भाव पर फुटवियर खरीदना चाहती हैं, तो आप इस बाजार से कम कीमत में एक से एक फुटवियर खरीद कर अपनी दुकान पर सेल कर सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलेंगे 10 से 20 रुपए में डिजाइनर ईयररिंग्स, जानें इस सस्ते बाजार का नाम और लोकेशन

दुल्हनों की फुटवियर के लिए भी बेस्ट है ये बाजार

यहां से आप बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के फुटवियर कम पैसों में खरीद सकती हैं। आपको यहां महिलाओं के फुटवियर के भी एक से एक वैरायटी अच्छी क्वालिटी में मिल जाएगी। यही नहीं अगर आप दुल्हन बनने वाली है या किसी खास शादी में पहनने के लिए फुटवियर खरीदने का सोच रही हैं, तो अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग आप एक से एक फुटवियर इस बाजार से खरीद सकती हैं।

inside (72)

ऐसे पहुंचें इंद्रलोक चप्पल मार्केट

इंद्रलोक चप्पल मार्केट तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यह स्टेशन रेड लाइन और ग्रीन लाइन का एक इंटरचेंज स्टेशन है, जो तुलसी नगर इलाके में स्थित है। मेट्रो स्टेशन से यह बाजार वॉकिंग डिस्टेंस पर ही है। इसके अलावा आप दिल्ली के किसी भी हिस्से से इंद्रलोक के लिए डीटीसी बस ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सस्ते लहंगे के लिए ये है मुंबई का फेमस बाजार, बजट में खरीदें एक से एक वैरायटी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।