
कुछ ही दिनों में ईद का खास पर्व आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी ईद के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ड्रेसेस खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप बिहार की रहने वाली हैं या बिहार घूमने जा रही हैं, तो अब आप बिहार के एक फेमस बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के किशनगंज के नेम चंद रोड और गांधी चौक बाजार की। यह बाजार ईद की खरीदारी के लिए बेस्ट हो सकता है। आपको यहां सस्ते कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप इस बाजार से बड़े शोरूम, रेडीमेड गार्मेंट्स, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स के सामन भी खरीद सकती हैं।

इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको थोक के भाव में कपड़े मिल सकते हैं। अगर आप थोक में अपनी पसंद का कपड़ा लेकर खुद स्टिच करवाना चाहती हैं, तो आपको इस बाजार में बजट में कपडे मिल जाएंगे। आप चाहें तो रेडीमेड सूट के एक से एक डिजाइंस भी खरीद सकती हैं। इस मार्केट में आपको ईद से जुड़े हर सामान मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी
यह मार्केट खासकर महिलाओं के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इस मार्केट में आप सामान खरीदते वक्त बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। इससे आपको चीजें और कम दाम में आसानी से मिल सकती हैं। अगर आप इस ईद शरारा या कोई इंडो वेस्टर्न खरीदने का मन बना रही हैं, तो आपको इस बाजार में कई वैराइटी भी मिल जाएगी। ईद और दूसरे त्योहारों के समय इस बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
साधारण कपड़ों के अलावा आपको इस बाजार में पाकिस्तानी स्टाइल के सूट की भी भरमार मिलेगी। आप यहां से शादी ब्याह के लिए भी खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको भारी कढ़ाई वाले सूट से लेकर सिंपल और सोबर चिकनकारी वर्क तक कम कीमत में मिल सकता है। कपड़े के अलावा आप इस बाजार से ईद पर पहनने के लिए ज्वेलरी और दुपट्टे भी बजट में खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Wholesale Suit Market: सहरा दरवाजा बाजार में मिलेंगे सस्ते थोक के भाव सूट के कपड़े, जानें लोकेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।