
अगर आप भी शादियों के इस सीजन में बजट की चिंता किए बिना बॉलीवुड स्टाइल कपड़े पहनना चाहती हैं, तो दिल्ली के शोरूम्स को भूल जाइए। बुलंदशहर जिले का सिकंदराबाद मार्केट इन दिनों शॉपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। यहां की गलियों में आपको न केवल लेटेस्ट फैशन मिलेगा, बल्कि दाम इतने कम हैं कि आप खुद को खरीदारी से रोक नहीं पाएंगी। ऐसे में मार्केट की कुछ फेमस शॉप के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सिकंद्राबाद की कौन-सी मार्केट में सफर कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
यहां 200 रुपये की शुरुआती कीमत में ट्रेंडी टॉप और मात्र 500 रुपये से डिजाइनर सूटों की रेंज शुरू हो जाती है। भारी-भरकम लहंगे हों या रोजाना पहनने वाले कैजुअल कपड़े, इस मार्केट में वैरायटी की कोई कमी नहीं है। ऐसे में जानते हैं, यहां की 4 सबसे फेमस दुकानें जहां से आप अपनी शॉपिंग को यादगार बना सकते हैं-
-1771329378324.jpg)
1. अगर आप शादी के लिए हैवी वर्क वाले डिजाइनर सूट या ब्राइडल लहंगा ढूंढ रहे हैं, तो चौधरी वाड़े के शोरूम आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। यहां लखनऊ के चिकनकारी से लेकर दिल्ली के चांदनी चौक वाले लेटेस्ट डिजाइन्स उपलब्ध हैं। यहां की खासियत यह है कि जो सूट बड़े शहरों में हजारों में मिलते हैं, यहाँ वे काफी किफायती दामों पर मिल जाते हैं।
2. सिकंदराबाद की वैशाली मार्केट अपने थान और फैंसी फैब्रिक के लिए मशहूर है। अगर आप कस्टमाइज्ड ड्रेस बनवाना पसंद करती हैं, तो यहां आपको हर तरह का कपड़ा जैसे ऑर्गेंजा, सिल्क, और नेट बहुत ही अच्छे रेट पर मिल जाएगा। यहां की भीड़ बताती है कि यह मार्केट मध्यम वर्ग के लिए शॉपिंग का बेस्ट स्पॉट है।
इसे भी पढ़ें -Modinagar Market: शॉपिंग के शौकीनों के लिए जन्नत है मोदीनगर की यह मार्केट, कम बजट में पाएं ब्रांडेड जैसा स्टाइल
3. सिकंद्राबाद की युवाओं के बीच हनुमान चौक काफी फेमस है। यहां 200-400 रुपये की रेंज में शानदार टॉप, जींस और वेस्टर्न आउटफिट्स मिलते हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों और वर्किंग महिलाओं के लिए यहां लेटेस्ट वेस्टर्न कलेक्शन का भंडार है।
-1771329582062.jpg)
4. बच्चों के कपड़ों के लिए आप सिकंदराबाद के बड़े बाजार को सबसे भरोसेमंद माना जाता है। चाहे छोटे बच्चों की पार्टी वियर ड्रेस हो या रोजाना के कपड़े, यहाँ क्वालिटी और स्टाइल का बेहतरीन तालमेल मिलता है।
इसे भी पढ़ें - Bulandshahr Cheap Market: सिरेमिक गमले से लेकर बर्तनों तक, बुलंदशहर के इस मार्केट से सस्ते में करें शॉपिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।