
अधिकतर महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही खुशी से खिल उठती है। ऐसे में अगर आपको भी शॉपिंग करने का बहुत शौक है और आप सस्ते और अच्छे मार्केट की तलाश में रहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी शानदार मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर एक से एक समान खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
अगर आप हरियाणा की रहने वाली हैं या किसी काम से हरियाणा जा रही हैं, तो अब आप वहां का एक लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, रोहतक की शोरी मार्केट की। यह न केवल हरियाणा, बल्कि एशिया के सबसे बड़े कपड़ा थोक बाजारों में से एक मानी जाती है। यह बाजार खासकर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इस बाजार में आपको रेडीमेड कपड़े से लेकर थोक में कपड़े भी मिल जाएंगे, वह भी आपके बजट के अंदर।

आप इस बाजार से बच्चों के कपड़े से लेकर बड़े बुजुर्गों तक के कपड़े कम कीमत पर खरीद सकती हैं। यह बाजार पुरे हरियाणा में खासकर सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए काफी जाना जाता है। अगर आप अपनी दुकान के लिए बल्क में कपड़े खरीदना चाहती हैं या शादी-ब्याह की भारी खरीदारी करने का सोच रही हैं, तो यह सबसे सही जगह है।
यह भी पढ़ें- Wholesale Suit Market: सहरा दरवाजा बाजार में मिलेंगे सस्ते थोक के भाव सूट के कपड़े, जानें लोकेशन
यहां आपको हर तरह के वैरायटी के कपड़े अच्छी क्वालिटी में मिल सकते हैं। महिलाओं को यहां सूट, साड़ियां, ड्रेस मटेरियल कम कीमत में थोक और रिटेल दोनों भावों में मिल जाएगा। इसके अलावा आपको इस बाजार में हरियाणा और पंजाब के पारंपरिक 'सूट-सलवार' भी मिल जाएंगे। शोरी मार्केट में कई छोटी-बड़ी गलियां है, जहां से आप आसानी से खरीदारी कर सकती हैं।

इस बाजार में खरीदारी के वक्त आप दूकानदार से मोलभाव भी कर सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप रोहतक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पर्सनल कैब या ऑटो कर सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां से शेयरिंग रिक्शा भी मिल जाएगा। दिल्ली से रोहतक की दूरी मात्र 70-80 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आप यहां जाकर शॉपिंग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।