
Salwar Suit market In Prayagraj: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और महिलाओं ने भी अपने-अपने शॉपिंग बैग उठा लिए हैं । ऐसे में सस्ते और अच्छे मार्केट्स की तलाश बढ़ गई है। अगर आप प्रयागराज में रहती हैं और शादी के लिए शॉपिंग करना चाहती हैं, तो आपको यहां की चौक मार्केट का एक चक्कर जरूर लगा लेना चाहिए। वैसे तो इस मार्केट में आपको साड़ी से लेकर लहंगे तक सभी कुछ सस्ते दामों में मिल जाएगा, मगर इसे सस्ते और सुंदर सलवार सूट की मार्केट के लिए ज्यादा पहचाना जाता है।
अगर आपको शादी ब्याह के परपस से डिजाइनर सलवार सूट चाहिए हैं, तो आपको एक बार इस मार्केट में जरूर आना चाहिए। यहां आप भले ही 1 या 2 सूट लेने आई हों, मगर आपको यहां इतनी सस्ती प्राइज रेंज में सलवार सूट मिल जाएंगे कि आप यहां से झोला भरकर शॉपिंग कर लेंगी।
इस प्रयागराज का सबसे अच्छा और सस्ता बाजार कहा गया है, जहां पर बहुत ही सुंदर सलवार सूट मिलते हैं। यह थोक बाजार है, इसलिए यहां पर आपको रेट्स भी कम ही मिलेंगे। आपने सलवार सूट्स की इतनी वेराइटी कहीं नहीं देखी होगी, जितनी आपको यहां पर मिल जाएगी। वैसे तो यहां पर आपको एक ही डिजाइन में अलग-अलग रंग के कई पीसी मिलेंगे, मगर आप दुकानदार से थोड़ी बहुत रिक्वेस्ट करके अलग-अलग प्रिंट और वेराइटी के सलवार सूट खरीद सकती हैं। यहां आपको डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक के लिए सलवार सूट मिल जाएंगे। आप इस मार्केट में बैग जरूर खाली लाएंगी, मगर जब जाएंगी तो थैला भरकर सामान खरीदकर जाएंगी।

यहां आप जो भी सामान खरीदेंगी उसमें रीटेल की जगह होलसेल के दाम लगेंगे। जैसे-बाजार में आपको जो सामान 500 रुपये का मिल रहा है, वहीं सामान यहां पर आपको बिल्कुल आधे धामों में मिल जाएगा। ऐसे में आप थोक के दाम पर बहुत सारे सलवार सूट भी यहां से खरीद सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में शादी है और आपको देने लेने के लिए सलवार सूट या फिर साड़ी आदि खरीदनी है, तो यह मार्केट बेस्ट है।

यहां पर आप मोल भाव भी कर सकती हैं और 100 से लेकर 200 रुपये तक हर सामान पर कम करा सकती हैं। अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी हैं, तो आपको यहां से सस्ते में अच्छी शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको डिस्काउंट और कुछ सर प्राइज गिफ्ट्स भी मिल सकते हैं। जैसे 5 सलवार सूट पीस के साथ 1 फ्री। जैसे बाय 2 गेट 3 का ऑफर भी यहां आपको मिल सकता है। मगर इसके लिए आपको इस मार्केट को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना पड़ेगा।
प्रयागराज के रेलवे स्टेशन से यह मार्केट बहुत ज्यादा नजदीक है। यहां आप ऑटो से जा सकती हैं। आपके पास अपना छोटा वाहन है, तो वह भी इस मार्केट में ले जाया जा सकता है। यह मार्केट पतली-पतली गलियों में लगता है, इसलिए यहां बहुत जल्दी जाम लग जाता है। आप सुबह 11 बजे से लेकर रात के 7 या 8 बजे तक यहां जा सकती हैं। यहां पर शॉपिंग करने का बेस्ट टाइम दोपहर 4 से 5 बजे रहता है।

शॉपिंग के लिए प्रयागराज की यह मार्केट बेस्ट है। आप आर्टिकल में दी गई जानकारी के हिसाब से यहां सस्ती और अच्छी शॉपिंग कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।