
हमारे यहां भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। साउथ को भारत का सबसे खूबसूरत हिस्सा माना जाता है। साउथ के खूबसूरत शहरों की बात होती है तो बेंगलुरु का नाम जरूर लिया जाता है। ये शहर घूमने के लिए लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बहुत ही महंगा शहर है। हालांकि शहर भले ही बहुत महंगा है, लेकिन यहां पर कुछ ऐसे बाजार हैं जहां आप सस्ते में शॉपिंग कर सकती हैं।
अगर आप बेंगलुरु जा रही हैं तो इन बाजारों से शॉपिंग करना न भूलें। आप यहां से 500 रुपये में भी अच्छा खासा सामान खरीद सकती हैं। हम आपको उन्हीं बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1767778034808.jpg)
कमर्शियल स्ट्रीट बेंगलुरु की सबसे फेमस मार्केट है। आपको यहां कपड़े, फुटवियर, इमिटेशन ज्वेलरी और स्पोर्ट्स का सारा सामान कम रेट में मिल जाएगा। घर के लिए बेडशीट खरीदनी हो या फिर कोई और सामान, यहां हर चीज आपको मिलेगी। अगर आपको बारगेनिंग करनी आती है तो आपको जरूर आना चाहिए। यहां पर दुकानें सुबह 10 बजे से रात 9:30 बजे तक खुले रहती हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां मिलता है सबसे सस्ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी
अगर आपको फूल, मसाले, सब्जियां और देसी चीजें पसंद हैं, तो मल्लेश्वरम मार्केट जरूर जाएं। यहां का माहौल बहुत लोकल और ट्रेडिशनल होता है। स्ट्रीट फूड भी यहां काफी स्वादिष्ट मिलता है। अगर आपको नए-नए जायके लेना पसंद है तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
मैजेस्टिक के पास स्थित नेशनल मार्केट रोजाना के सामान खरीदने के लिए बेस्ट है। यहां कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज और छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते दामोंं में मिल जाते हैं। पास में मल्लेश्वरम ओल्ड मार्केट भी आप घूम सकती हैं। यहां सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खरीदारी कर सकती हैं।
चिकपेट बेंगलुरु का सबसे पुराना और फेमस बाजार है। यहां पर आपको सिल्क साड़ियों से लेकर ड्रेस मटीरियल तक, सब कुछ मिल जाएगा। यहां होलसेल रेट पर भी सामान मिल जाता है। पास के राजा मार्केट में सोने-चांदी के गहने, बालेपेट में चूड़ियां और नागरथपेट में लोकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी देख सकती हैं।
-1767778043272.jpg)
बसवनगुड़ी इलाके में स्थित गांधी बाजार ट्रेडिशनल कपड़ों के लिए फेमस है। आपको यहां पर पूजा के सामान भी मिल जाएंगे। फेस्टिवल्स पर तो यहां अलग ही रौनक देखने को मिलती है। शॉपिंग के बाद विद्यारथी भवन में स्ट्रीट फूड खाना न भूलें।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में कहां मिलेगी असली Pearl Jewellery? हर महिला को मालूम होने चाहिए इन 6 बाजारों के नाम
तो अगर आप बेंगलुरु घूमने का प्लान बना रही हैं तो ये बाजार घूम सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।