जब हम ज्वेलरी की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे मन में सोना और चांदी का ख्याल आता है। भारत में ये दोनों मेटल्स सदियों से पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व रखती आई हैं। आज भी शादी-ब्याह और खास मौकों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। हाल के वर्षों में प्लैटिनम ज्वेलरी का चलन भी तेजी से बढ़ा है, खासकर युवाओं में। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोना-चांदी और प्लैटिनम के अलावा भी दुनिया में कई और मेटल्स हैं जिनकी ज्वेलरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब पसंद किया जाता है?
जी हां, अमेरिका, चीन, जापान और यूरोपीय देशों में लोग अब पैलेडियम, टाइटेनियम, टंगस्टन और स्टेनलेस स्टील जैसे मेटल्स से बनी ज्वेलरी को पहनना पसंद कर रहे हैं। ये मेटल्स न सिर्फ देखने में मॉडर्न लगती हैं, बल्कि एलर्जी-फ्री भी होती हैं और काफी टिकाऊ होती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में इन मेटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं और उनकी खासियत क्या है इसके बारे में भी बताएंगे।
भारत में धीरे-धीरे प्लैटिनम ज्वेलरी का चलन बढ़ रहा है। इसे अक्सर रॉयल्टी और स्टेटस सिंबल के रूप में देखा जाता है। भले ही यह सोने जितना पॉपुलर नहीं है, लेकिन इसकी कीमत अधिक होती है और यह मेटल खासकर अमेरिका, जापान और यूरोप में काफी डिमांड में है।
इसे भी पढ़ें- आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर ही चमका सकती हैं आप! आजमाएं ये टिप्स, नहीं पड़ेगी मार्केट जाने की जरूरत
टाइटेनियम को आज के यूथ की ज्वेलरी का मेटल कहा जा सकता है। यह पुरुषों की एक्सेसरीज में खासतौर पर लोकप्रिय है, जैसे रिंग्स, ब्रैसलेट्स और चेन।
जब हम किसी मजबूत मेटल की बात करते हैं, तो सबसे पहला ख्याल टंगस्टन का आता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए टंगस्टन कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है। टंगस्टन ज्वेलरी अपने दमदार लुक और कभी न खरोंच लगने वाली खासियत के कारण अलग पहचान बनाकर रखती है।
टंगस्टन ज्वेलरी, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों के पुरुषों के बीच काफी पॉपुलर है और वहां लोग अंगूठी के रूप में इसे पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, टंगस्टन काफी कठोर होता है जिसकी वजह से इसे कस्टमाइज कराना मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- जानें क्या है लाख ज्वेलरी और इसे कैसे करें स्टाइल?
पैलेडियम एक हल्का और सफेद धातु है जो व्हाइट गोल्ड का बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। यह मेटल उन लोगों के लिए खास है जिन्हें स्किन एलर्जी होती है।
आज के समय में चीन समेत कई देशों में स्टेनलेस स्टील ज्वेलरी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो स्टाइलिश ज्वेलरी कम बजट में चाहते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।