Griha Pravesh Muhurat 2025: नए घर में गृह प्रवेश के लिए यहां जानें जुलाई से लेकर दिसंबर महीने तक की शुभ तिथियां

जुलाई का महीना शुरू हो गया है और ऐसे में कई लोग आने वाले समय में नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे होंगे। यदि आप भी जुलाई में या आगे आने वाले समय में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियां जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।  
griha pravesh muhurat 2025 list in detail

अपने सपनों के आशियाने में प्रवेश करना हर किसी के लिए एक बेहद खास और यादगार पल होता है। भारतीय परंपरा में, नए घर में कदम रखने से पहले गृह प्रवेश मुहूर्त का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार को खुशहाली मिलती है।

यदि आप भी साल 2025 के बचे हुए 5 महीने में अपने नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जान लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि अगले पांच महीनों में कौन-कौन सी तिथियां आपके लिए शुभ रहेंगी। हम आपको जुलाई से दिसंबर 2025 तक की सभी शुभ गृह प्रवेश तिथियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने नए घर में खुशियों भरा पहला कदम रख सकें।इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।आइए इस लेख मेंज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठीसे विस्तार से जानते हैं।

जनवरी 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

grah pravesh

नए घर में प्रवेश करने का सपना देख रहे हैं तो जनवरी 2025 में नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं? हिन्दू पंचांग के अनुसार, जनवरी महीने में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है।

फरवरी 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए घर में प्रवेश करने के लिए कुछ दिन शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ दिन अशुभ। फरवरी 2025 में 6, 7, 8, 14, 15 और 17 तारीखें नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ मानी जाती हैं।

शुभ तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
6 फरवरी 2025, गुरुवार रात 10:53 बजे से 07 फरवरी 2025, सुबह: 07:06 बजे तक रोहिणी
7 फरवरी 2025, शुक्रवार सुबह: 07:06 से 08 फरवरी 2025, सुबह: 07:05 बजे तक रोहिणी, मृगशीर्ष
8 फरवरी 2025, शनिवार सुबह: 07:05 बजे से शाम 06:07 बजे तक मृगशीर्ष
14 फरवरी 2025, शुक्रवार रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025, सुबह: 06:59 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
15 फरवरी 2025, शनिवार सुबह: 06:59 बजे से रात 11:52 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
17 फरवरी 2025, सोमवार सुबह: 06:58 से 18 फरवरी 2025, सुबह: 04:53 बजे तक चित्रा

मार्च 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

मार्च महीने को शुभ कार्य करने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में 1, 5, 6, 14 और 15 मार्च के दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ हैं।

शुभ तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
1 मार्च 2025, शनिवार सुबह: 11:22 से 02 मार्च 2025, सुबह: 06:45 बजे तक उत्तरा भाद्रपद
5 मार्च 2025, बुधवार रात 01:08 से 06 मार्च 2025, सुबह 06:41 बजे तक रोहिणी
6 मार्च 2025, गुरुवार सुबह: 06:41 बजे से सुबह: 10:50 बजे तक रोहिणी
14 मार्च 2025, शुक्रवार दोपहर 12:23 बजे से 15 मार्च 2025, सुबह: 06:31 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
15 मार्च 2025, शनिवार दोपहर 12:23 बजे से 15 मार्च 2025, सुबह: 06:31 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी।

अप्रैल 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल, 2025 को नया घर में प्रवेश करना शुभ होगा।

शुभ तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
30 अप्रैल 2025 सुबह: 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक रोहिणी

मई 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

मई 2025 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तिथियां हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 1, 7, 8, 9, 10, 14, 17, 22, 23 और 28 मई को नए घर में प्रवेश करना शुभ माना जाता है।

शुभ तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
1 मई 2025, गुरुवार सुबह 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक मृगशीर्ष
7 मई 2025, बुधवार शाम 06:17 बजे से 08 मई 2025, सुबह: 05:35 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
8 मई 2025, गुरुवार सुबह: 05:35 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
9 मई 2025, शुक्रवार रात 12:09 से 10 मई 2025, सुबह 05:33 बजे तक चित्रा
10 मई 2025, शनिवार सुबह: 05:33 बजे से शाम 05:29 बजे तक चित्रा
14 मई 2025, बुधवार सुबह: 05:31 बजे से सुबह: 11:47 बजे तक अनुराधा
17 मई 2025, शनिवार शाम 05:44 से 18 मई 2025, सुबह 05:29 बजे तक उत्तरा आषाढ़
22 मई 2025, गुरुवार शाम 05:47 से 23 मई 2025, सुबह 05:26 बजे तक उत्तरा भाद्रपद
23 मई 2025, शुक्रवार गृह प्रवेश मुहूर्त: सुबह: 05:26 बजे से रात 10:29 बजे तक उत्तरा भाद्रपद, रेवती
28 मई 2025, बुधवार सुबह 05:25 से 29 मई 2025, रात 12:29 बजे तक

मृगशीर्ष

जून 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में जून महीने में 4 और 6 तारीख को गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

शुभ तिथि गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
4 जून 2025, बुधवार रात 11:54 से 05 जून 2025, सुबह 03:35 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
6 जून 2025, शुक्रवार सुबह: 06:34 से 07 जून 2025, सुबह: 04:47 बजे तक चित्रा

जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति न होने पर गृह प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। वर्ष 2025 में कुछ महीनों में नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इसलिए जुलाई, अगस्त और सितंबर में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Shadi Vivah Shubh Muhurat 2025: साल 2025 में शादी के लिए सबसे अच्छे दिन कौन से हैं? शुभ मुहूर्त के बारे में यहां लें पूरी जानकारी

अक्टूबर 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में अक्टूबर महीने में 23, 24 और 29 तारीखें नए घर में प्रवेश करने के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं।

शुभ तिथि ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
23 अक्टूबर 2025, गुरुवार सुबह: 04:51 से 24 अक्टूबर 2025, सुबह: 06:28 बजे तक अनुराधा
24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार सुबह 06:28 से 25 अक्टूबर 2025, रात 01:19 बजे तक अनुराधा
29 अक्टूबर 2025, बुधवार सुबह: 06:31 बजे से सुबह: 09:23 बजे तक उत्तरा आषाढ़

नवंबर 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

अपना घर हर किसी का सपना होता है। लोग चाहते हैं कि उनका नया घर सौभाग्य और खुशहाली से भरा रहे। इसलिए हिंदू परंपरा के अनुसार, नवंबर 2025 में 3, 6, 7, 8, 14, 15, 24 और 29 तारीखें गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। इन दिनों घर में प्रवेश करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शुभ तिथि ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
3 नवंबर 2025, सोमवार सुबह 06:34 से 04 नवंबर 2025, रात 02:05 बजे तक उत्तरा भाद्रपद, रेवती
6 नवंबर 2025, गुरुवार रात 03:28 से 07 नवंबर 2025, सुबह 06:37 बजे तक रोहिणी
7 नवंबर 2025, शुक्रवार सुबह: 06:37 से 08 नवंबर 2025, सुबह: 06:38 बजे तक रोहिणी, मृगशीर्ष
8 नवंबर 2025, शनिवार सुबह: 06:38 से सुबह: 07:32 बजे तक मृगशीर्ष
14 नवंबर 2025, शुक्रवार रात 09:20 बजे से 15 नवंबर 2025, सुबह: 06:44 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
15 नवंबर 2025, शनिवार सुबह: 06:44 बजे से रात 11:34 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी
24 नवंबर 2025, सोमवार रात 09:53 से 25 नवंबर, सुबह 06:52 बजे तक उत्तरा आषाढ़
29 नवंबर 2025, शनिवार रात 02:22 से 30 नवंबर 2025, सुबह 06:56 बजे तक उत्तरा भाद्रपद

दिसम्बर 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

grah pravesh

अगर आप दिसंबर में अपना नया घर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ शुभ दिन हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1, 5 और 6 दिसंबर 2025 गृह प्रवेश के लिए बहुत अच्छे दिन माने गए हैं।

शुभ तिथि ग्रह प्रवेश शुभ मुहूर्त नक्षत्र
1 दिसंबर 2025, सोमवार सुबह: 06:56 बजे से शाम 07:01 बजे तक रेवती
5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार सुबह: 06:59 बजे से 06 दिसंबर 2025, सुबह: 07:00 बजे तक रोहिणी, मृगशीर्ष
6 दिसंबर 2025, शनिवार सुबह: 07:00 बजे से सुबह: 08:48 बजे तक मृगशीर्ष

इसे जरूर पढ़ें - Mundan Muhurat 2025: साल 2025 में किन तिथियों में करा सकते हैं बच्चों का मुंडन, पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • नए घर में जाने से पहले क्या करना चाहिए?

    नए घर में जाने से पहले गृह प्रवेश की पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इसमें शुभ मुहूर्त, गणपति स्थापना, वास्तु पूजा, और दाहिने पैर से घर में प्रवेश करना शामिल है। इसके अलावा, कुछ लोग कलश स्थापना, दूध उबालना, और कीर्तन जैसे अनुष्ठान भी करते हैं। 
  • नए घर में जाने के लिए सबसे भाग्यशाली दिन कौन सा है?

    नए घर में प्रवेश के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार जैसे दिन शुभ माने जाते हैं. इन दिनों को शुभ माना जाता है क्योंकि इन दिनों ग्रहों की स्थिति सकारात्मक होती है और घर में सुख-समृद्धि लाने में मदद करती है 
  • नए मकान में गृह प्रवेश कब करना चाहिए?

    गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी गई तिथियां हैं- शुक्लपक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्टी, सप्तमी, दशमी, एकादशी व त्रयोदशी।
  • ग्रह प्रवेश से पहले घर में क्यों लगाया जाता है आम के पत्तों का तोरन?

    आम के पत्ते शुभ होते हैं इसलिए ग्रह प्रवेश से पहले इसका तोरन लगना चाहिए।