
हिंदू धर्म में हर तिथि का एक अलग महत्व होता है। हनुमान जयंती का दिन सबसे खास होता है। इस दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भक्त बजरंगबली की पूजा करते हैं संकटों से रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस साल हनुमान जयंती किस दिन मनाई जाएगी? इसको लेकर लोगों के बीच सवाल पैदा हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं हनुमान जयंती की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? इसकी जानकारी पंडित जन्मेश द्विवेदी ने शेयर की है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल की रात को प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को मनाई जाएगी। इसलिए इस दिन पूजा और व्रत रखना अधिक शुभ माना जाएगा।

इस साल हनुमान जयंती पर सुबह और शाम के समय पूजा की जाती है। ऐसे में पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है। वहीं शाम का मुहूर्त 6 बजकर 39 मिनट से लेकर 8 बजकर 6 मिनट तक का बताया जा रहा है। इन मुहूर्त में आप पूजा पाठ और दान जैसे कार्य कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hanuman Chalisa in Hindi - Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Lyrics | श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु
हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार और भगवान राम के परम भक्त के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन भक्ति, सेवा और शक्ति का प्रतीक है। हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति, निस्वार्थ सेवा और दृढ़ विश्वास से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Bajrang Baan Path: क्या है हनुमान जयंती पर बजरंग बाण का पाठ करने का महत्व, यहां जानें नियम और विधि
इस दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने का महत्व बताया गया है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और चना अर्पित करना शुभ माना जाता है।

इस दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें। लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। मंदिर में जाकर दीप जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। इसके अलावा, हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से भी विशेष लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ji ki Aarti - Aarti Kije Hanuman Lala ki Lyrics | हनुमान जी की आरती
हनुमान जयंती 2026 में 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।