herzindagi
how to style lac jewellery

जानें क्या है लाख ज्वेलरी और इसे कैसे करें स्टाइल?

क्या आपको पता है कि लाख की ज्वेलरी कैसे बनती है और यह कितने दशकों से लोकप्रिय है? आइए आज हम लाख के काम के बारे में थोड़ा विस्तार से जानें। 
Editorial
Updated:- 2022-04-20, 14:26 IST

ज्वेलरी अलग-अलग मेटल से बने आभूषण ही नहीं है, वो एक महिला के लिए एक लहजा है। एक ऐसा स्टाइल स्टेटमेंट जो आपको दूसरों से अलग दिखाता है। जब भी भारतीय आभूषणों की बात आती है, तो उसमें हम कई तरह के ट्रेडिशनल आभूषणों की बात करते हैं। इसी में एक लाख के आभूषण हैं, जो समृद्ध भारतीय विरासत और क्राफ्ट्समैनशिप की गवाही देती है।

इसे आपने राजस्थानी ज्वेलरी के नाम से लोकप्रिय होते देखा होगा और ये आज से नहीं बल्कि कई दशकों से अपनी जगह बनाई है। लाख के तीन क्वालिटी होती हैं जैसे लाइट गोल्ड, ब्राउन और गहरा काला। लाइट गोल्डन कैटेगरी सबसे अच्छी और सबसे महंगी है।

इतना ही नहीं भारत अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, यूरोप और मध्य पूर्व जैसे देशों में लाख का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। इसके बनने की बड़ी रोचक कहानी है और इतना ही नहीं लाख की ज्वेलरी को ठीक ढंग से स्टाइल किया जाए तो यह आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी स्टाइल करने के टिप्स भी बताएंगे, तो चलिए जानें इसके बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़ें : रोचक है टेम्पल ज्वेलरी का इतिहास, जानें इसे साड़ी के साथ स्टाइल करने का तरीका

कैसे बनाई जाती है लाख ज्वेलरी?

lac jewellery making

लाख एक थिक गमी सबस्टेंस होता है, जिसे एक कीड़ा बनाता है। इसे निकालने के बाद, रिफाइनिंग प्रोसेस के लिए भेजा जाता है और फिर उसे फाइन क्राफ्ट के लिए तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे फिर से बॉक्स में स्टोर कर आगे प्रोसेस किया जाता है, जिसे आर्टिस्ट ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। चूंकि लाख का काम केवल लकड़ी के बेस पर ही किया जा सकता है, कारीगर को लाख को ठीक से संभालने और काम करने के लिए स्किल्ड होना जरूरी है।

कितना बड़ा है लाख ज्वेलरी का बाजार?

lac jewellery in india

लाख का काम ओडिशा में बहुत किया जाता है। इसके खासतौर से कंघी और पेन बनाए जाते हैं। बिहार में लाख की इंडस्ट्री बहुत बड़ी है और यह हंड्रेड टन्स लाख प्रोड्यूस करता है। गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी राज्य मुख्य रूप से लाख की चूड़ियां बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें कीमती स्टोन से बनाया किया जाता है। राजस्थान अपने लाख के हार और झुमके के लिए भी जाना जाता है जो दुनिया भर में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। अहमदाबाद और सूरत शहरों में लाख के खिलौने और कंगन बनाए जाते हैं (स्टेटमेंट ज्वैलरी को स्टाइल करने के तरीके)।

लाख बंगाली शिल्प का भी एक अभिन्न अंग है, विशेष रूप से गहने, चूड़ियां और टेबल टॉप और दीवार की सजावट के सामान बनाने के लिए किया जाता है। कर्नाटक के मैसूर और हरपनहल्ली लाख के राजपूताना बक्सों के लिए लोकप्रिय हैं, जिन्हें फ्लोरल मोटिफ और ज्योमेट्रिकल प्रिंट्स से सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : जानें क्यों है मीनकारी इतनी खास, आप भी रॉयल्स की तरह यूं करें इसे स्टाइल

कैसे स्टाइल करें लाख की ज्वेलरी?

lac jewellery styling tips

साड़ियों के साथ पहनें

आप अपनी बनारसी और कांजीवरम साड़ी के साथ लाख के कड़े हाथों में पहन सकती हैं। किसी भी तरह की साड़ी के साथ आप लाख के ब्रेसलेट पहन सकती हैं। एलिगेंट और विंटेज लुक के लिए लाख के इयररिंग्स पहन सकती हैं (भारतीय राज्‍यों के पारंपरिक गहनों के बारे में जानें)।

कैजुअल के साथ पहनें

आप कैजुअल आउटफिट के साथ भी लाख की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके सिंपल ब्रेसलेट को कैजुअल लुक के साथ अच्छे से पेयर किया जा सकते है। आप लाख से बने सुंदर और सिंपल टॉप्स पहन सकती हैं।

एथेनिक सूट्स के साथ पहनें

एथेनिक सूट के साथ आप लाख के हार स्टाइल कर सकती हैं या फिर सिंपल चोकर को भी पहना जा सकता है।आप इसे मिक्स और मैच करके भी पहन सकती हैं। एक विंटेज लुक पाने के लिए लाख और बीड्स से बनी ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती हैं।

एक ज्वेलरी को स्टाइल करने के कई तरीके हो सकते हैं। आप अपनी पसंद और चॉइस के मुताबिक इसे पहन सकती हैं और फ्लॉन्ट कर सकती हैं। अगर आपको लाख की ज्वेलरी पर यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह भारतीय आभूषणों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Shutterstock, freepik,ipinimg, xportjewellery

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।