
Kanpur Ka Churi Bazaar: कानपुर शहर में वैसे तो दर्जनों बाजार हैं, जहां जाकर आप कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल और मेकअप आदि का सामान खरीद सकती हैं, मगर आज हम आपको जिस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां केवल चूड़ियों की दुकाने मिलेंगी और इन दुकानों की खास बात यह है कि यह के कारिगर आपको हाथों-हाथ आपकी पसंद की चूड़ियां बनाकर दे सकते हैं। इस मार्केट के नाम है नील गली मार्केट, जहां आपको दर्जनों ऐसी दुकानें मिल जाएंगी, जहां लाक की चूड़ियां बनाई जाती हैं। 12 महीने इन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमा रहती है। सबसे मजे की बात तो यह है कि 50 रुपये में ही आपको यहां पर खूबसूरत कड़ों का सेट मिल जाएगा। तो चलिए आज हम आपको इस मार्केट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
नील गली मार्केट कानपुर के बिल्कुल सेंटर में है। काहू कोठी, बिरहाना रोड, सिरकी माहोल, कमला टॉवर और फलीखाना थाना जैसे इलाकों से यह मार्केट बहुत नजदीक पड़ती है। यहां पर आपको चूड़ियों की छोटी बड़ी कई सारी दुकानें और शोरूम्स मिल जाएंगे।
आप नाम से ही समझ सकती हैं कि यह मार्केट गली में है, इसलिए यहां पर पहुंचने के लिए आपको ऑटो, रिक्शा या फिर अपने वाहन से बिरहाना रोड तक आना होगा। इसके बाद आप पैदल भी इस गली के अंदर जा सकती हैं। अगर आपके पास स्कूटी है, तो आपको इस मार्केट के अंदर घुसने में आसानी होगी। वैसे इस मार्केट को पैदल ही घूमा जा सकता है। यहां पर गलियां बहुत ज्यादा पतली हैं।
यह भी पढ़ें- Velvet Chudi ke Designs: 26 जनवरी पर साड़ी या सूट के कलर के हिसाब से चुनें लेटेस्ट वेलवेट चूड़ी, देखें डिजाइंस

यहां पर छोटी-छोटी दुकानों में आपको एक अंगीठी जलती मिल जाएंगी जहां कोई बुजुर्ग महिला या फिर आदमी लाक की छड़ी लिए कोई कंगन या चूड़ी बना रहा होगा। यहां आपको जैसे रंग के और कपड़ों के साथ मैचिंग के कंगन चाहिए, वैसे ही कारीगर तुरंत ही बनाकर दे देगा। इन दुकानदारों के पास पहले से भी बने हुए खूबसूरत कंगन और चूड़ियां होती हैं, जिन्हें आप खरीद सकती हैं और यह मात्र 50 रुपये तक में ही आपको मिल जाएंगी। यह दुकाने दिखने में बहुत ज्यादा फैंसी नहीं होंगी, मगर इनमें मिलने वाली लाक की चूड़ियां आपको वैसी ही कहीं और मिलेंगी तो वह राजस्थान होगा।
जी हां, नील गली चूड़ी मार्केट की यही बात उसे बहुत ज्यादा अलग बनाती है। यहां आपको साधारण चूड़ियों के अलावा ब्राइडल चूड़ा सेट और डिजाइनर चूड़ियां भी मिल जाएंगी। थोड़ा बहुत मोलभाव भी यहां पर आप कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलेंगे 10 से 20 रुपए में डिजाइनर ईयररिंग्स, जानें इस सस्ते बाजार का नाम और लोकेशन

तो अगर आप अपने लिए चूड़ियां खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो कानपुर की इस हिडेन मार्केट में जरूर आएं और अपनी पसंद की चूड़ियां खरीदकर ले जाएं। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।