
Contrast Bangles To Wear With Red: हमारे यहां भारतीय घरों में सुहागिन महिलाएं लाल चूड़ियां जरूर पहनती हैं। इसे बेहद शुभ माना जाता है। इनका अपना एक महत्व है। चाहे शादी-बयाह हो या कोई तीज त्योहार, लाल रंग की चूड़ियां हाथों की शोभा बढ़ा देती हैं। हालांकि, कई बार महिलाओं को रेड कलर के साथ कौन से मैचिंग कलर की चूड़ियां लें, ये नहीं समझ आता है।
ऐसे में हम आपको लाल चूड़ियों को कुछ अलग कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनने के लिए बेस्ट आइडियाज दे रहे हैं। इससे आपका लुक भी अट्रैक्टिव लगेगा और लोगों की नजरें आपके हाथों पर टिक जाएंगी। आइए जानते हैं-
-1772687538789.jpg)
ग्रीन और रेड कलर का कॉम्बिनेशन तो हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। शादी-ब्याह और किसी फेस्टिवल पर अक्सर महिलाएं ये कॉम्बिनेशन ट्राई करती हैं। ऐसे में अगर आप ग्रीन कलर का सूट या साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ लाल चूड़ियां आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। चाहें तो बीच-बीच में एक-दो गोल्डन चूड़ियां भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bangle Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जचेंगी ये चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
राॅयल ब्लू अपने आप में राजसी वाली फीलिंग देता है। ऐसे में अगर आप नीले रंग का कोई आउटफिट पहन रही हैं तो आप उसके साथ रॉयल ब्लू और लाल चूड़ियाें का सेट पहन सकती हैं। ये दिखने में अलग है और खूबसूरत भी लगेगा। खासकर डार्क ब्लू या नेवी ब्लू आउटफिट के साथ ये कॉम्बिनेशन तो परफेक्ट है। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Designs: टेंड में हैं ये टेंपल ज्वेलरी डिजाइंस, सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर पाएं गॉर्जियस लुक
अगर आपको हॉट लुक पसंद है तो ब्लैक और रेड तो आपके लुक में चार चांद लगा देगा। ये कॉम्बिनेशन तो हमेशा से क्लासिक माना जाता रहा है। अगर आप ब्लैक कलर का सूट, साड़ी या कुर्ती पहन रही हैं, तो उसके साथ रेड और ब्लैक कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये कॉन्ट्रास्ट आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना देगा।
-1772687618374.jpg)
यह भी पढ़ें- Chandi ke Kade: डेली वियर में पहनने के लिए अभी से खरीद लें चांदी के कड़े, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
यह भी पढ़ें- Multicolour Bangle Designs: सूट और साड़ी के साथ खूब जचेंगी ये मल्टी कलर चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
तो अगर आप इस तरह रेड कलर की चूड़ियों को सही कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनेंगी, तो आपका पूरा लुक गजब का लगेगा। हर किसी की नजरें आप पर ही टिक जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/pinterest/shuttersto
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।