
Bangle Designs For Women: चूड़ियां पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए इन्हें पहनने के लिए हम किसी भी तीज-त्योहार का इंतजार नहीं करते हैं। जब भी मन करता है वियर कर लेते हैं। रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा सुंदर नजर आएंगी। कई अलग-अलग तरह के आउटफिट पहनें नजर आएंगी, तो कुछ ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई करेंगी। इस बार आप हाथों की चूड़ी डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेगी। बस आपको सही डिजाइन को चूज करने की जरूरत है। आइए बताते हैं किस तरह की चूड़ियों को आप वियर कर सकती हैं।
आप अपने आउटफिट के साथ पर्पल कलर वाली कांच की चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली कांच की चूड़ियां हाथों में सुंदर लगती है। साथ ही इससे आपके हाथ सुंदर नजर आते हैं। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। आपको इस तरह की कांच की चूड़ियां मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप आउटफिट से मैच करके वियर कर सकती हैं। आप इसे चाहें को कंगन के साथ लगाकर भी पहन सकती हैं।

अगर आपको हर आउटफिट के साथ चूड़ियों को मैच करना है, तो ऐसे में आप मल्टी कलर वाली कांच की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। कांच की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इससे हाथ और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देते हैं। आप इस तरह की चूड़ियां 1 दर्जन के आसपास लेकर पहन सकती हैं। इससे आपका इफ्तार पार्टी लुक अच्छा नजर आएगा। आपको ये चूड़ियां आसानी से मार्केट में मिल जाएंगी।

अगर आपको चटक कलर पहनने पसंद है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। साथ ही सिंपल लुक के लिए परफेक्ट रहेंगी। आप इसे ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपके हाछ अच्छे नजर आए। इस तरह की चूड़ियां आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगी, जिसे वियर करके आप इफ्तार पार्टी में जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देंगे स्टाइलिश गोल्डन चूड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस
इफ्तार पार्टी में पहनने के लिए लाल रंग की चूड़ियों को आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। इसे आप प्लेन और मिनाकारी वर्क डिजाइन में ले सकती हैं, ताकि ये पहनने के बाद हाथों में अच्छी लगे। आपको मार्केट में इस तरह की चूड़ियां आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Choori Set Designs: चूड़ी सेट के नए डिजाइंस को देखें और अपनी ड्रेस के हिसाब से करें चुनाव
इस बार आप हाथों में पहनने के लिए इन चूड़ी डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे पहनने के बाद आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/LAVAZZA
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।